विज्ञापन

35 साल की हुईं दीपिका पादुकोण, डालें एक नजर उनके फिल्मी सफर पर...

सुपरस्टार दीपिका आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में तस्वीरों के जरिए देखें उनका अब तक का फिल्मी सफर...

  • बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, एक पूर्व मॉडल, एक फैशनिस्टा,दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने साल 2018 में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की थी. दीपिका पादुकोण "पद्मावत," पिकू और बाजीराव मस्तानी जैसी कई सुपर हिट फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. तस्वीरों में जानें उनके अब तक के सफर के बारे में.
  • दीपिका, जो प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं, का जन्म 5 जनवरी, 1986 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था.
  • दीपिका बैडमिंटन खिलाड़ी नहीं बनना चाहती है. उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया.
  • कॉलेज में रहते हुए दीपिका ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की.
  • दीपिका ने हिमेश रेशमिया के नाम है तेरा गाने में नजर आई थीं. ये वहीं उनकी पहली फिल्म कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या (2006) थी.
  • उन्होंने साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम के साथ बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी एक अलग पहचान बनाई. इस फिल्म में वो किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं.
  • दीपिका के डेब्यू परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया. इस फिल्म के लिए उन्हें IIFA अवार्ड्स का बेस्ट डेब्यू अवार्ड, फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड और साथ ही उनका पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड भी मिला था.
  • इसके बाद दीपिका सिद्धार्थ आनंद की फिल्म बचना ऐ हसीनों (2008) में रणबीर कपूर के साथ नज़र आईं, जो हिट रही.
  • साल 2009 में, दीपिका फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं. इसके बाद वो इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल (2009) में सैफ अली खान के साथ नजर आईं. यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी.
  • साल 2010 में दीपिका फिल्म कार्तिक कॉलिंग कार्तिक में फरहान अख्तर के साथ नजर आईं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.
  • दीपिका साल 2010 में फिल्म लफंगे परिंदे में नील नितिन मुकेश के साथ नजर आईं.
  • साल 2010 में ही वो फिल्म हाउसफुल में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com