फीफा वर्ल्ड कप 2018, नौंवा दिन: नाईजीरिया, ब्राजील और स्विटजरलैंड ने दर्ज की जीत
अहमद मूसा के दो गोलों की मदद से नाईजीरिया ने ग्रुप डी के मैच में वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रहे आइसलैंड को हरा कर दिया. दूसरे मैच में दिग्गज ब्राजील ने फीफा विश्व कप के ग्रुप ई के बहुत ही अहम मुकाबले में कोस्टा रिका को इंजुरी टीम में बड़ी चोट देते हुए उसे 2-0 से मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली. दिन के फाइनल मैच में शेरडान शकीरी के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 2-1 से मात दी.
अहमद मूसा ने ग्रुप डी के मौच में आइसलैंड के खिलाफ दोनों विजयी गोल कर नाईजीरिया को जीत दिलाई.
फीफा वर्ल्ड कप 2018, नौंवा दिन: नाईजीरिया, ब्राजील और स्विटजरलैंड ने दर्ज की जीत
पहला हाफ 0-0 से बराबर खेलने के बाद जिस ऊर्जा की नाईजीरिया को जरूरत थी, उसे मूसा ने बखूबी प्रदान किया. और उन्होंने ऐसे दो बेहतरीन गोल दागे, जो उन्हें ही नहीं बल्कि फुटबॉलप्रेमियों को लंबे समय तक याद रहेंगे.