धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से सलमान खान की अग्नि परीक्षा तक, 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्में
साल 2026 कमर कस चुका है. सिनेमा प्रेमियों के लिए यह शानदार साल होने वाला है. बॉलीवुड के साथ ही साउथ इंडस्ट्री की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं. इस लिस्ट में शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े कलाकारों की फिल्म भी शामिल हैं. ये फिल्में एक्शन, ड्रामा, मिथोलॉजी, हॉरर-कॉमेडी और वॉर जॉनर को कवर करती हैं. कई फिल्मों की रिलीज डेट फेस्टिवल्स जैसे संक्रांति, होली और इंडिपेंडेंस डे से भी जुड़ी हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय है.
- Created by:
-
दिसंबर 30, 2025 11:25 IST
-
Published On दिसंबर 30, 2025 11:25 IST
-
Last Updated On दिसंबर 30, 2025 11:25 IST
-
-
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से सलमान खान की अग्नि परीक्षा तक, 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्मेंसाल की शुरुआत धमाकेदार होगी. जनवरी में सबसे पहले 'इक्कीस' रिलीज होगी, जो निर्देशक श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा है. इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे. यह फिल्म भारत के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी पर आधारित है. यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म है.
-
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से सलमान खान की अग्नि परीक्षा तक, 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्मेंतलपती विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है. निर्देशक एच. विनोद की फिल्म में प्रभास के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं.
-
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से सलमान खान की अग्नि परीक्षा तक, 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्में'बॉर्डर 2' साल 1997 की क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल है. अनुराग सिंह के निर्देशन में सनी देओल फिर से लीड रोल में हैं. साथ में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं. यह 1971 की जंग पर आधारित वॉर फिल्म है. फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी.
-
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से सलमान खान की अग्नि परीक्षा तक, 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्मेंफरवरी में रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' रिलीज होगी. अभिराज मिनावाला निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर में रानी फिर से शिवानी शिवाजी रॉय का रोल निभाएंगी. यह फ्रैंचाइजी का सबसे डार्क चैप्टर बताया जा रहा है.
-
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से सलमान खान की अग्नि परीक्षा तक, 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्मेंमार्च में कई बड़े क्लैश होंगे. रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और यश, कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' ईद पर टकराएंगी. मार्च में क्लैश देखने को मिलेगा. हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में सामने आया है.
-
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से सलमान खान की अग्नि परीक्षा तक, 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्मेंअप्रैल में सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' आएगी. अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जिसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी हैं.