विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2016

नीतीश ने जॉर्ज फर्नांडिस के बाद अब शरद यादव को भी किनारे लगा दिया : सुशील मोदी

नीतीश ने जॉर्ज फर्नांडिस के बाद अब शरद यादव को भी किनारे लगा दिया : सुशील मोदी
बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो)
पटना: बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर सवाल किया कि जब शरद यादव का कार्यकाल पूरा होने में तीन महीने बाकी थे तो ऐसे में अध्यक्ष बनने को लेकर नीतीश जी को किस बात की 'जल्दबाजी' थी।

'कार्यकाल से पहले हटना पड़ा शरद यादव को'
बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वैसे तो यह जेडीयू का अंदरूनी मामला है, पर नीतीश कुमार को खुद को उस पार्टी के अध्यक्ष पद पर आसीन होने को लेकर जितनी जल्दबाजी थी, उस कारण शरद यादव को अपना कार्यकाल पूरा होने के तीन महीने पहले ही पद से हटने को विवश होना पड़ा।

सुशील ने कहा कि नीतीश ने ऐसा करके एक नेता और एक पद के आदर्श की भी अनदेखी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने उंगुली पकड़कर राजनीति सिखाने वाले जॉर्ज फर्नांडीस के बाद शरद यादव को भी किनारे लगा दिया।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी, शरद यादव, जेडीयू, Nitish Kumar, Sushil Kumar Modi, Sharad Yadav, JDU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com