विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2016

बिहार : बलरामपुर से भाकपा विधायक महबूब आलम की दबंगई, बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारा

बिहार : बलरामपुर से भाकपा विधायक महबूब आलम की दबंगई, बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारा
नई दिल्‍ली: बिहार के कटिहार के बलरामपुर से सीपीआई (एमएल) विधायक महबूब आलम की दबंगई सामने आई है।

विधायक ने कुर्सी पर बैठने को लेकर बैंक मैनेजर को थप्पड़ मार दिया। इसके अलावा विधायक ने धमकी देते हुए अपने लोगों से मैनेजर को कमरे के बाहर निकालने को कहा।

यह सारा मामला सीसीटीवी में क़ैद हो गया। बैंक मैनेजर ने स्थानीय एसपी से लिखित तौर पर शिकायत की है। महबूब आलम की दबंगई के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन इस बार की उनकी हरकत से बैंक यूनियन काफ़ी नाराज़ है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, बलरामपुर, सीपीआई (एमएल), महबूब आलम, बैंक मैनेजर, Bihar, Balrampur, CPI (ML), Mehboob Alam, Bank Manager
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com