PV Sindhu Vs Wang Zhi Yi, Singapore Open 2022 Final: पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने सिंगापुर ओपन 2022 के फाइनल (Singapore Open 2022 Final) में चीन की वैंग जी यी (Wang Zhi Yi) को 21-9, 11-21, 21-15 से हराकर इस सीजन में अपना तीसरा खिताब जीता और सिंगापुर ओपन में अपनी पहली खिताबी जीत हासिल करने में कामयाबी पाई है. इसके साथ ही सिंधु ने बैडमिंटन सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब जीतने में सफल रहीं. बता दें कि इसके बाद अब सिंधु बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं. (SINDHU WINS MAIDEN TITLE IN SINGAPORE)
News Flash: 3rd TITLE of the year for Sindhu
— India_AllSports (@India_AllSports) July 17, 2022
P.V Sindhu wins Singapore Open title after beating WR 11 Wang Zhi Yi 21-9, 11-21, 21-15 in Final.
Earlier this year Sindhu won Swiss Open & Syed Modi International (both Super 300 level tournaments). #SingaporeOpen2022 pic.twitter.com/x1XMIfkMfo
सिंधू ने महत्वपूर्ण लम्हों पर धैर्य बरकरार रखते हुए कड़े मुकाबले में एशियाई चैंपियनशिप की मौजूदा चैंपियन चीन की 22 साल की खिलाड़ी को 21-9 11-21 21-15 से हराया. सिंधू का मौजूदा सत्र का यह तीसरा खिताब . उन्होंने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय और स्विस ओपन के रूप में दो सुपर 300 टूर्नामेंट जीते. सिंधू ओलंपिक में रजत और कांस्य पदक के अलावा विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं.
फाइनल से पहले सिंधू ने इससे पहले सेमीफाइनल में जापान की सायना कावाकमी को मात देकर फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी पाई थी. सिंधू ने महज 32 मिन के खेल में सायना को 21-15 और 21-7 से हाकर फाइननल में जगह बनाने का कमाल किया था. दूसरी ओर क्वार्टर फाइनल में सिंधू ने चीन की ही खिलाड़ी को सीधे सेट में 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की थी.
PV SINDHU WINS SINGAPORE OPEN ????????????
— The SportsGram India (@SportsgramIndia) July 17, 2022
Final score:
???????? Sindhu 21-9 11-21 21-15 Wang ????????
This is Sindhu's 3rd tour title of the year. She has previously won Syed Modi & Swiss Open ⭐#SingaporeOpen2022 | #Badminton pic.twitter.com/7qW6xNoXKr
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं