Noida Fire: नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र अंतर्गत बहलोलपुर चोटपुर कॉलोनी में शुक्रवार 5 अप्रैल को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग झुग्गियों और कबाड़ के गोदामों में लगी, जिसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं. आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नोएडा अथॉरिटी और फायर विभाग की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है. इससे पहले भी कुछ हफ्ते पहले इसी क्षेत्र में झुग्गियों और कबाड़ के गोदामों में आग लग चुकी थी, लेकिन उस समय भी संबंधित विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी.
अब एक बार फिर से दर्जनों झुग्गियां आग की चपेट में आ गई हैं और सैकड़ों लोगों को अपनी झुग्गियां खाली करनी पड़ी हैं. फायर विभाग को आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं. एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने जानकारी दी कि आग बुझाने के लिए फायर विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. हालांकि, कई झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं हैं. दमकल कर्मी अभी भी मौके पर डटे हुए हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं. झुग्गी क्षेत्र में सैकड़ों लोग रहते हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले से ही संवेदनशील है, और बार-बार लगने वाली आग से उनकी जान-माल को लगातार खतरा बना हुआ है. लोगों ने मांग की है कि नोएडा अथॉरिटी और फायर विभाग इस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान दे और कबाड़ के अवैध गोदामों पर तुरंत कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं