विज्ञापन
This Article is From May 15, 2017

प्रत्येक 65 सेकेंड में एक उड़ान, एकल रनवे वाला सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना मुंबई एयरपोर्ट

जीवीके समूह संचालित मुंबई हवाई अड्डा एकल हवाईपट्टी सुविधा वाला दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बन गया है. वित्त वर्ष 2016-17 में मुंबई हवाई अड्डे पर एक दिन में औसतन 837 उड़ानें हुईं यानी प्रति 65 सेकेंड में एक उड़ान.

प्रत्येक 65 सेकेंड में एक उड़ान, एकल रनवे वाला सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना मुंबई एयरपोर्ट
वित्त वर्ष 2016-17 में मुंबई हवाई अड्डे पर एक दिन में औसतन 837 फ्लाइट ने उड़न भरी
मुंबई: जीवीके समूह संचालित मुंबई हवाई अड्डा एकल हवाईपट्टी सुविधा वाला दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बन गया है. वित्त वर्ष 2016-17 में मुंबई हवाई अड्डे पर एक दिन में औसतन 837 उड़ानें हुईं यानी प्रति 65 सेकेंड में एक उड़ान. इस लिहाज से मुंबई ने लंदन के गैटविक हवाई अड्डे को पीछे छोड़ दिया है. गैटविक से एक दिन में औसतन 757 उड़ानें हुईं. यात्रियों की संख्या के हिसाब से भी यह सबसे बड़ा हवाई अड्डा हो गया है.

2016-17 मुंबई अड्डे पर उतरने वाले या यहां से यात्रा के लिए विमान पकड़ने वाले यात्रियों की संख्या 4.52 करोड़ रही. गैटविक हवाई अड्डे के लिए यह आंकड़ा 4.4 करोड़ का है. उल्लेखनीय है कि दुनिया में कोई और बड़ा शहर ऐसा नहीं है, जो सिर्फ एक हवाई अड्डे के जरिये एकल हवाई पट्टी से संचालित होता हो. इसके साथ ही हवाई अड्डे की करीब एक-तिहाई जमीन पर अवैध कब्जा है. वहां दूसरा नवी मुंबई का प्रस्तावित हवाई अड्डा अभी बन नहीं पाया है.

दुनिया के अन्य सभी प्रमुख शहरों न्यूयॉर्क, लंदन, दुबई और सिंगापुर में एक से ज्यादा हवाई अड्डे और कई हवाई पट्टियां हैं. नई दिल्ली हवाई अड्डे पर किसी भी समय तीन समानान्तर हवाई पट्टियां इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होती हैं. मुंबई में सभी यात्री और कार्गो विमानों के लिए एकल हवाई पट्टी :09-27: का इस्तेमाल होता है. जब इसे मरम्मत के लिए बंद किया जाता है तो दूसरी हवाई पट्टी :1432: का इस्तेमाल किया जाता है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Airport, World's Busiest Airports, Single-runway Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com