विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2016

ठाणे : गाड़ी चालाते हुए मोबाइल पर बात करने से रोका तो सरेआम महिला पुलिसकर्मी को पीटा

ठाणे : गाड़ी चालाते हुए मोबाइल पर बात करने से रोका तो सरेआम महिला पुलिसकर्मी को पीटा
सीसीटीवी में आरोपी शख्स महिला पुलिसकर्मी की पिटाई करते हुए साफ दिख रहा है
ठाणे: मुंबई से सटे ठाणे में एक शख्स ने महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मी की सिर्फ इसलिये पिटाई कर दी क्योंकि उसने उस शख्स को कार चलाते समय मोबाईल पर बात करते हुए पकड़ा था।

वारदात 25 फरवरी सुबह की है जब आरोपी शख्स अपनी स्कार्पियों चलाते हुए नितिन कंपनी जंक्शन से गुजर रहा था। वो कार भी चला रहा था और मोबाइल पर भी बात कर रहा था। जिसे देख जंक्शन पर मौजूद महिला ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोका, जिसके बाद दोनों मे पहले कहासुनी हुई फिर हाथापाई। सीसीटीवी में आरोपी शख्स महिला पुलिसकर्मी की पिटाई करते हुए साफ दिख रहा है। तस्वीरों में महिला पुलिसकर्मी भी उस शख्स को पीटते हुये दिख रही है।

महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पता चला है कि आरोपी शख्स शिवसेना का शाखा प्रमुख है और उसका नाम शशिकांत कलगुडे है। लेकिन खुद युवा सेना प्रमूख आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर सफाई दी है कि आरोपी का शिवसेना से कोई संबंध नही है। आदित्य ठाकरे ने खुद उस आरोपी शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ठाणे ट्रैफिक पुलिस, महिला कॉन्‍स्‍टेबल की पिटाई, शिवसेना, ठाणे पुलिस, Thane Traffic Police, Lady Constable Beaten, Shiv Sena, Thane Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com