इंद्राणी मुखर्जी (फाइल फोटो)
मुंबई:
शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय ने अदालत को बताया कि इंद्राणी ने अपनी बेटी की कथित हत्या के शीघ्र बाद एक पार्सल में बंदूक छिपाकर हथियार रखने के एक मामले में उसे ‘फंसाया’ था। वह इस मामले में इकबाली गवाह बन गया है। राय ने अपने कबूलनामे में यह दावा किया है। इस सीलबंद लिफाफे को विशेष सीबीआई अदालत द्वारा आज खोला गया। बंबई उच्च न्यायालय ने गुरुवार को ऐसा करने का निर्देश दिया था।
हथियार मामले के सिलसिले में उठाए जाने के बाद इस मामले में अगस्त 2015 में सबसे पहले राय को गिरफ्तार किया गया था। निचली अदालत ने हाल में राय को इस मामले में इकबाली गवाह और अभियोजन का गवाह बनने की अनुमति दी थी।
पिछले साल मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए कबूलनामे में राय ने आरोप लगाया कि इंद्राणी ने उसे एक पार्सल तथा तीन महीने का वेतन दिया और उससे वर्ष 2012 में शीना की हत्या के तुरंत बाद जाने को कहा।
उन्होंने कहा कि हालांकि जब मैंने पार्सल खोला तो इसमें हथियार था। राय ने कहा कि उसने इससे दो बार पीछा छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका तथा जब वह तीसरी बार इससे छुटकारा पाने की कोशिश कर रहा था, तो गिरफ्तार हो गया।
उसने कहा कि अगस्त 2015 वह हथियार नष्ट करने गया था लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों को देखकर उसने मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया और छानबीन के दौरान उसके पास बंदूक मिली।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इंद्राणी मुखर्जी, शीना बोरा, पीटर मुखर्जी, शीना बोरा हत्याकांड, ड्राइवर श्यामवर राय, Indrani Mukerjea, Sheena Bora, Peter Mukerjea, Sheena Bora Murder Case, Driver Shyam Rai