विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2017

मुंबई हवाई अड्डे पर आईएसआईएस की पर्ची के लिए सिक्‍योरिटी सुपरवाइजर गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक निजी सुरक्षा गार्ड को पर्ची 29 नवम्बर को शाम करीब छह बजे कार्गो क्षेत्र में एक शौचालय में मिली थी.

मुंबई हवाई अड्डे पर आईएसआईएस की पर्ची के लिए सिक्‍योरिटी सुपरवाइजर गिरफ्तार
फाइल फोटो
मुंबई: मुंबई हवाई अड्डे के कार्गो सुविधा क्षेत्र में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस द्वारा एक संभावित आतंकवादी हमले की धमकी वाली हाथ से लिखी एक पर्ची कथित रूप से लगाने के लिए एक निजी एजेंसी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक निजी सुरक्षा गार्ड को पर्ची 29 नवम्बर को शाम करीब छह बजे कार्गो क्षेत्र में एक शौचालय में मिली थी और उसमें लिखा था ‘‘कार्गो पर 26.01.18 को या किसी समय हमला करो..आईएसआईएस.’’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डे पर एक निजी एजेंसी के सुरक्षा पर्यवेक्षक के तौर पर कार्यरत अक्षय गायकर (24) को घटना में उसकी भूमिका का पता चलने पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें : प्रत्येक 65 सेकेंड में एक उड़ान, एकल रनवे वाला सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना मुंबई एयरपोर्ट

अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी ने ऐसी ही घटना के बारे एक वीडियो अपने वाट्सऐप समूह में फैलाया था जो कि 2015 में हवाई अड्डे पर हुई थी. क्लिप देखने के बाद उसने वैसा ही करने के बारे में सोचा.’’ अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) और 505 (1बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि अदालत ने गायकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

VIDEO: 2015 में भी मिली थी मुंबई हवाई अड्डे पर हमले की धमकी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com