नयन जैन (फाइल फोटो)
मुंबई:
कल्याण के सराफा बाजार में मातम का माहौल है जिसकी वजह है बाजार के एक व्यापारी के 8 साल के बेटे की हत्या। गम इस बात का है कि फिरौती के रूप में 15 लाख रुपये देने के बाद भी अपहरणकर्ताओं ने मासूम को नहीं बख्शा। मासूम नयन जैन का शव गुरुवार को कल्याण से कुछ दूर मुरबाड़ में एक नदी में मिला।
तीन आरोपी गिरफ्तार
बाजार पेठ पुलिस ने मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। डीसीपी संजय जाधव के मुताबिक अपहरणकर्ताओं में एक शख्स व्यापारी का पुराना नौकर है, इसलिए पहचाने जाने के डर से फिरौती मिलने के बाद भी आरोपियों ने नयन की हत्या कर दी।
नौकर ने धोखा देकर किया अपहरण
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नयन जैन को 1 मार्च की शाम को तब अगवा कर लिया गया था जब वह स्कूल बस से उतरकर घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान मोटर साइकिल से आए नौकर ने कहा कि पिताजी दुकान पर बुला रहे हैं। नयन जैन नौकर को पहचानता था इसलिए वह उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर चला गया।
फिरौती के रूप में 15 लाख रुपये दिए
इसके 15 मिनट बाद ही नयन के पिता संतोष जैन को फोन आया कि तुम्हारा बेटा मेरे कब्जे में है। फोन करने वाले ने 15 लाख रुपये की मांग की। घबराए पिता ने पुलिस को सूचित किया। मजबूर पिता ने दूसरे दिन टिटवाला और अम्बिवली के बीच बताए स्थान पर फिरौती की 15 लाख की रकम भी फेंक दी लेकिन बेटा वापस नहीं मिला।
पुलिस ने पीछा करके पकड़ा
इस बीच नयन को जहां से अगवा किया गया था वहां आसपास के सीसीटीवी से पुलिस को 2 आरोपियों की तस्वीर भी मिली थी। पुलिस के मुताबिक फिरौती की रकम लेने आए आरोपियों को पुलिस ने 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से नयन की हत्या कर शव को नदी में फेंकने की बात कबूल की।