विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2016

ठाणे एटीएम कलेक्शन सेंटर में 9 करोड़ लूट की सुलझी गुत्थी, अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार

ठाणे एटीएम कलेक्शन सेंटर में 9 करोड़ लूट की सुलझी गुत्थी, अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई: ठाणे के एटीएम कैश कलेक्शन सेंटर से 9 करोड़ रुपए लूट की गुत्थी सुलझ गई है। ठाणे पुलिस ने मामले में 6 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकियों की अभी तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डकैती में तकरीबन 16 लोग शामिल थे और 2 महीने पहले से डकैती की तैयारी कर वारदात को अंजाम दिया था। पता चला है कि साजिश में कंपनी के दो कर्मचारी भी शामिल हैं, एक उस रात भी ड्यूटी पर मौजूद था जबकि दूसरा पूर्व कर्मचारी है।

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मशीन भी उठा ले गए थे
27 जून की रात में ठाणे के तीन हाथ नाका के पास चेकमेट सेक्यूरिटी कंपनी में डाका डालकर 9 करोड़ रुपए लूट लिए थे। उनकी पहचान छिपी रहे इसलिए डकैत अपने साथ सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मशीन भी उठा ले गए थे। डकैतों ने लूट के लिए 1 जाइलो और 2 एको कार के साथ 2 मोटरसाइकिल का भी इस्तेमाल किया था। पुलिस ने एक जाइलो जप्त कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पहली गिरफ्तारी डकैती में शामिल ठाणे के ही एक शख्स की हुई है, उसके पास से 17 लाख रुपए भी मिलने की खबर है। उससे पूछताछ के बाद नासिक से भी कुछ लुटेरे पकड़े गए हैं।

ठाणे पुलिस के लिए चुनौती बनी इस डकैती को सुलझाने के लिए ठाणे क्राइम ब्रांच और पुलिस की तकरीबन 10 टीम में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी दिनरात काम कर रहे थे। आज दोपहर 12 बजे राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रवीण दीक्षित प्रेस कांफ्रेंस लेकर डकैती की पूरी साजिश का खुलासा करेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ठाणे, एटीएम कलेक्शन सेंटर, 9 करोड़ लूट, सुलझी गुत्थी, Thane, ATM Collection Center, Mystery Solved
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com