- मुंबई के मेयर की गाड़ी 'नो पार्किंग जोन' में पाई गई
- ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
- अधिकारी ने बताया कि उनकी गाड़ी एक लोकप्रिय रेस्तरां के बाहर खड़ी थी
मुंबई के मेयर विश्वनाथ महादेश्वर की सरकारी गाड़ी 'नो पार्किंग जोनट में खड़ी पाई गई जिसके बाद यातायात पुलिस ने उसका चालान काट दिया. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि महादेश्वर की गाड़ी उपनगर विले पारले में शनिवार को बीएमसी के 'नो पार्किंग सूचना-पट्ट के ठीक नीचे खड़ी थी. उस वक्त शिवसेना के नेता महादेश्वर विले पारले के कोलडोंगरी इलाके आए हुए थे.
11 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव : अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच अहम बैठक, जेपी नड्डा भी हुए शामिल
अधिकारी ने बताया कि उनकी गाड़ी एक लोकप्रिय रेस्तरां के बाहर खड़ी थी. यह रेस्तरां संकरी और भीड़-भाड़ वाली सड़क पर है जिस वजह से इसे नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उल्लंघन का गंभीर संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने मेयर की गाड़ी का चालान कर दिया. बहरहाल, जुर्माने की राशि की जानकारी नहीं दी गई है.
बिजली बिल में गड़बड़ी के चलते BJP विधायक और SDM के बीच बहस, लगाए 'हाय-हाय' के नारे- देखें Video
बताया जा रहा है कि बीएमसी के नए पार्किंग नियम के मुताबिक अगर कोई पार्किंग जोन से 500 मीटर के अंदर गाड़ी खड़ी करता है तो फाइन के रूप में 500 रुपये से 25000 रुपये तक वसूला जा सकता है.
VIDEO: मुंबई: मेयर का इस्तीफा मांग रहे हैं पीड़ित परिवार के लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं