विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2017

हड़ताल का असर, महाराष्ट्र के अस्पतालों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती शुरू

हड़ताल का असर, महाराष्ट्र के अस्पतालों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती शुरू
डॉक्टरों की मांग पर महाराष्ट्र सरकार ने अस्पतालों की सुरक्षा बढ़ा दी है (फाइल फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र में अस्पताल में सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों की लंबे समय से चली आ रही मांगें अब पूरी होती नज़र आ रही हैं. सरकार ने मुंबई सहित राज्य के 14 मेडिकल कॉलेज में महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉरपोरेशन के 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं. सरकार का वायदा 1200 से अधिक जवानों की तैनाती का है. सुरक्षा को लेकर कुछ समय पहले राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे.

सायन अस्पताल से लेकर, केईएम के गेट पर संतरी संगीनों के साथ पहरा दे रहे हैं, ताकि आला लगाए डॉक्टर बेखौफ काम कर सकें. मार्च में धुले में एक डॉक्टर की पिटाई का वीडियो के सामने आते ही हफ्ते भर में डॉक्टरों की पिटाई के आधा दर्जन से ज्यादा मामले सामने आए. विरोध में पूरे महाराष्ट्र में 4500 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर 5 दिन हड़ताल पर रहे. इस हड़ताल को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के हज़ारों डॉक्टरों का भी समर्थन मिला.

कोर्ट ने फटकारा, सरकार ने समझाया, सुरक्षा का लिखित वायदा दिया तब जाकर डॉक्टरों ने हड़ताल तोड़ी. डॉक्टरों की मांग एक ही थी सुरक्षा.

अब महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉरपोरेशन के जवानों की तैनाती के बाद महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेज़िडेंट डॉक्टर के अध्यक्ष डॉ. राजेश ने कहा, 'इस कोशिश से हम खुश हैं, सभई संवेनशील जगहों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हो गई है.' प्रशासन ने कहा है कि आने वाले दिनों में इनकी तादाद बढ़ाई जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra State Security Corporation, Government Hospitals, Sion, Nair Hospital, KEM Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com