विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2019

Mumbai Rains: भारी बारिश से मुंबई फिर पानी-पानी, लोकल पर भी पड़ा असर, कई उड़ानें हुईं प्रभावित

भारी बारिश और खराब दृश्यता के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर सोमवार को उड़ान परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ.

Also Read in
Mumbai Rains: भारी बारिश से मुंबई फिर पानी-पानी, लोकल पर भी पड़ा असर, कई उड़ानें हुईं प्रभावित
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:

मुम्बई में थोड़ी राहत के बाद सोमवार को एक बार फिर भारी बारिश से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ. विमान परिचालन भी थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा. भारी बारिश और खराब दृश्यता के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर सोमवार को उड़ान परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने कहा कि दृश्यता कम-ज्यादा होने के कारण उड़ानों के परिचालन संबंधी कोई गतिविधि नहीं हुई. हालांकि, कोई उड़ान रद्द नहीं की गई, लेकिन कम से कम तीन उड़ानों को अन्य हवाईअड्डों की ओर डायवर्ट कर दिया गया. मूसलाधार बारिश के कारण महानगर में कई लोगों को अपने कार्यालयों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विज्ञान विभाग ने मुम्बई और उपनगर में सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया था. उसने कहा कि रायगढ़, पालघर जिलों और ठाणे जिलों के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना है. ‘मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड' के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय विमानों का परिचालन करीब 20 मिनट के लिए रोक दिया गया था और शहर आने वाली तीन उड़ानों को भी नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया. बहरहाल, किसी भी विमान सेवा को रद्द नहीं किया गया है. अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजकर 12 मिनट से करीब 20 मिनट तक हवाई अड्डे पर रनवे का संचालन निलंबित रहा.

केंद्रीय विद्यालय ने जारी किया 7,622 पदों पर हुई परीक्षा का रिजल्ट, ये है डायरेक्ट लिंक

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय इलाकों में तीन घंटे में 20 मिमी बारिश हुई. यहां सुबह साढ़े आठ बजे बारिश शुरू हुई थी. घाटकोपर, कंजूरमार्ग, सायन और अन्य स्टेशनों पर रेल पटरियों पर पानी भरने से मध्य रेलवे लाइन पर लोकल ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं. रेल अधिकारियों ने बताया कि मध्य और पश्चिमी लाइनों पर पटरियों पर पानी भरने के कारण कई लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. लोकल सेवा के बाधित होने से सुबह के समय दफ्तर जाने वालों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा.

चेम्बूर में एक गड्ढे में बाइक गिरने का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसे तीन-चार लोग खींचकर बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. बृह्नमुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने भारी बारिश के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है.

बारिश से जुड़ी एक अलग घटना में, शिवाजी नगर में एक ग्राउंड-प्लस वन फ्लोर वाला घर गिरने से आठ लोग घायल हो गए. जहां तीन महिलाएं राजावाडी अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं पांच अन्य का पहले ही इलाज हो चुका था. 

निर्दलीय विधायक एच. नागेश ने समर्थन वापस लिया, मंत्री पद से दिया इस्तीफा

पालघर, ठाणे और रायगढ़ के अलावा शहर और उपनगरों के बड़े हिस्से सोमवार की सुबह से भारी बारिश से प्रभावित हैं. जहां विभिन्न स्थानों पर जाम से सड़क यातायात प्रभावित हुआ, वहीं उपनगरीय ट्रेनें सामान्य रूप से काम कर रही हैं.

(इनपुट आईएएनएस से)

Video: मुंबई में बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त, ठाणे में कई फुट तक पानी में डूबी सड़कें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heavy Rains, Mumbai Airport, Mumbai Rains
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com