विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2017

आरबीआई काउंटर पर जमा नहीं हो रहे पुराने नोट, आम लोगों में गुस्‍सा...

आरबीआई काउंटर पर जमा नहीं हो रहे पुराने नोट, आम लोगों में गुस्‍सा...
मुंबई: एक ऑर्डिनेंस द्वारा आरबीआई कह रही है कि अप्रवासी भारतीय और 8 नवंबर से 30 दिसंबर तक देश से बाहर रह रहे भारतीय ही 31 मार्च तक पुराने नोट आरबीआई काउंटर पर जमा कर सकते हैं. ऐसे में आरबीआई काउंटर पर नोट जमा करवाने आए आम लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि पहले इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई.

लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि जब खुद प्रधानमंत्री ने 8 नवंबर के अपने भाषण में कहा था कि 31 मार्च तक आरबीआई काउंटर पर रुपये जमा होंगे, तो अब ये सुविधा सिर्फ़ विदेश में रह रहे भारतियों के लिए ही क्यों?

लगातार चार दिन बाद भी आरबीआई काउंटर पर लोग आ रहे हैं, लेकिन निराशा के अलावा कुछ हासिल नहीं हो रहा. चार दिन बाद भी मुंबई के आरबीआई काउंटर के बाहर हालात वैसे के वैसे ही हैं. दरवाज़े पर खड़े लोग ये सवाल पूछते हुए नज़र आ रहे हैं कि क्यों उनके पुराने नोट बदले नहीं जा रहे, और क्यों उन्हें पहले ये बात नहीं बताई गई कि ये सुविधा सिर्फ़ भारत से बाहर रह रहे लोगों के लिए ही होगी और हमेशा की तरह आरबीआई के किसी अधिकारी के पास इनके किसी सवाल का कोई जवाब नहीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आरबीआई, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), अप्रवासी भारतीय, पुराने नोट जमा कराना, RBI, Reserve Bank Of India, NRI, Old Notes Deposits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com