प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:
इंसान भी अपनों की मौत के कुछ दिनों बाद उसे भुला देते हैं। लेकिन मुंबई से सटे विरार में तीन कुत्ते अपने साथी की मौत को भुला नहीं पा रहे, लिहाजा वो रोज सुबह घंटों उसकी कब्र पर जाकर बैठते हैं। अनोखे प्रेम की मिसाल बने ये तीन कुत्ते हैं सीजर, टाईगर और सुल्तान और उनका मृत साथी है मुंबई पुलिस का खोजी कुत्ता मैक्स।
पुलिस सेवा से मुक्त होने के बाद विरार के फ़िज़ा फार्म में रह रहे मैक्स की 8 अप्रैल को मौत हो गई थी। मैक्स मुंबई पुलिस का वो जांबाज कुत्ता था जिसने 26/11 आतंकी हमलों के दौरान ताज होटल के बाहर गेट के पास छिपा कर रखे आठ किलोग्राम विस्फोटक का पता लगाकर बहुतों की जान बचाई थी। उसने 25 हथगोलों का भी पता लगाया था।
खोजी कुत्ते के तौर पर पुलिस की 6 साल की सेवा के बाद मैक्स जब रिटायर हो गया तो उसे विरार की फ़िज़ा शेख ने गोद ले लिया था। मैक्स के साथ ही पुलिस सेवा में रहे सीजर, टाईगर और सुल्तान को भी फ़िजा ने गोद ले रखा है। उनके फार्म हाउस में सभी एक साथ रहते थे। मैक्स की मौत के बाद बड़े ही सम्मान से उसके शव को वहीँ फार्म हाउस में दफना दिया गया। उस समय उसके तीनों साथी भी मौजूद थे।
फ़िज़ा बताती हैं कि तब से जब भी सुबह इन्हें घूमने के लिए छोड़ा जाता है तो ये भाग कर मैक्स की कब्र के पास जाकर बैठ जाते हैं। वो उसके पास घंटों बैठे रहते हैं। वहां से उठने का नाम ही नहीं लेते। इतना ही नहीं वो मैक्स के लिए बने घर में भी घुसने की कोशिश करते हैं। फ़िज़ा शेख के मुताबिक मैक्स के साथी कुत्तों को अच्छा खाना और खेल से उनका ध्यान बंटाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कुत्ते, कुत्ते की कब्र, मुंबई पुलिस का कुत्ता, खोजी कुत्ता मैक्स, Mumbai Police Dog, Dog Grave, Sniffer Dog, Dogs