मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने गुरुवार को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि उनकी सरकार दंगों में लिप्त पाए गए किसी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी. उन्होंने हाल ही में राज्य के खरगोन में हुई सांप्रदायिक हिंसा में कथित तौर से शामिल लोगों के ‘अवैध ढांचों' को गिराने की कार्रवाई को भी उचित ठहराया. राज्य के महू में एक सभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने घर जला दिए उन पर कार्रवाई होना चाहिए या नहीं...???दिग्विजय सिंह को उसमें भी दर्द होता है, कार्रवाई कैसे हो गई. झूठे फोटो पोस्ट कर रहें हैं पता नहीं कहां-कहां झंडा लगा दिया और बता दिया कि यह मध्यप्रदेश में लगा है.अरे झूठों कुछ तो शर्म करो. इस दौरान चौहान ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की 131वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. गौरतलब है कि डॉक्टर भीम राव आंबेडकर का जन्म महू में हुआ था.
मुख्यमंत्री ने कहा, 'ये प्रदेश में आग लगाना चाहते हैं लोगों को भड़काकर शांति भंग करना चाहते हैं ताकि, अच्छे काम से लोगों का ध्यान हट जाए. मैं फिर कह रहा हूं कि किसी भी जात, पात, धर्म, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी को सम्मान और सुरक्षा देगी. भाईचारा कायम रखिए.हां, गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. दिग्गी राजा तुम कुछ भी कर लो, उनको तो तुम नहीं बचा सकते.'
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
शिवराज ने कहा, 'अपने प्रदेश के सामाजिक सद्भाव को कायम रखिए. सारे त्योहार धूम धाम और उत्साह से बनाएं लेकिन, भाईचारा कायम रखिए.आने वाले समय में हनुमान जयंती हो, गुड फ्राइडे हो, ईद हो प्रेम से भाई चारे से मनाइए, सरकार सबके साथ है. जिन्होंने घर जलाये हैं उनके खिलाफ़ कार्रवाई होगी लेकिन जिनके घर जले हैं, वो चिंता न करें, मामा फिर से घर बनवाएगा. अभी तो हम करेंगे,लेकिन बाद में जिन्होंने जलाए हैं उनसे वसूल करूंगा, छोडूंगा नहीं.इस बीच, खरगोन में आज कर्फ्यू में दो घंटों के लिए ढील दी गई. इस दौरान केवल महिलाओं को ही जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकलने की इजाजत दी गई. सुबह 10 बजे से दी गई ढील के दौरान कई महिलाएं खरीदारी करती नजर आईं.
- ये भी पढ़ें -
* दिल्ली : अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार से लड़की कूदी, CISF के जवानों ने चादर बिछा किया 'कैच'
* 'मैंने ही अधिकारियों को अरविंद केजरीवाल से मिलने भेजा' : भगवंत मान बनाम विपक्ष
* "आपके पास अभी भी मौका है.... : हिजाब समर्थक किशोरी ने कर्नाटक के सीएम से लगाई गुहार
बजरंग मुनि पहले भी दे चुका है नफ़रती भाषण, जानिए गिरफ़्तारी के पीछे की पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं