विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2018

छत्तीसगढ़ : दो साध्वियों ने चार लोगों पर गैंगरेप के आरोप लगाए, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चार लोगों ने दो साध्वियों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उनसे सामूहिक बलात्कार किया.

छत्तीसगढ़ : दो साध्वियों ने चार लोगों पर गैंगरेप के आरोप लगाए, जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक फोटो
  • दो साध्वियों ने चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की घटना
  • मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चार लोगों ने दो साध्वियों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उनसे सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि घटना इस वर्ष दो मार्च की है लेकिन इस सिलसिले में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें: बिहार के गया में मां-बेटी के साथ गैंगरेप, 17 आरोपी गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पेन्ड्रा) मधुलिका सिंह ने बताया, ‘‘ दो साध्वियों ने अपनी शिकायत में चार लोगों का नाम लिया है. मामला शुक्रवार को पेन्ड्रा थाने में दर्ज किया गया. चारों लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है.’’    

VIDEO: झारखंड : नाबालिग से गैंगरेप कर जिंदा जलाया
एएसपी ने चारों लोगों की पहचान जांजगीर चम्पा जिले के दीपचंद पटेल और उत्तरप्रदेश के लालगंज इलाके के कल्पनाथ चौधरी, गिरिजा शंकर चौधरी और श्याम चंद चौधरी के रूप में की है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangrape With Two Sadhvi, Bilaspur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com