विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2017

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से तीन नक्सली गिरफ्तार

सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें भी इस अभियान में शामिल थीं.

Also Read in
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से तीन नक्सली गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि दो नक्सलियों माधवी देवा (30) और हेमला जोगा (25) को चिंतालनार पुलिस थाना क्षेत्र से वहीं मुचाकी मुन्ना (28) को चिंतागुफा पुलिस थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, तीन कथित महिला नक्सली गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें भी इस अभियान में शामिल थीं. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग माओवादियों के मिलिशिया मेंमर के रूप में सक्रिय थे.
इनमें से देवा और जोगा पर पिछले माह पुलिस दल पर गोलीबारी का आरोप है.

VIDEO : छत्तीसगढ़ में 19 नक्सली ढेर, दो गिरफ्त में


इसी प्रकार मुन्ना अक्टूबर में बुरकापाल मार्ग में पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोट करने के मामले में वांछित था. तीनों को दंतेवाडा की स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naxal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com