विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2023

सूरजपुर: गले में रॉड घुसाकर बेरहमी से की हत्या, 3 आरोपी हिरासत में, 5 फरार

सूरजपुर जिले के नरेशपुर गांव में एक व्यक्ति की गले में रॉड घुसाकर निर्मम हत्या होने के बाद इलाके में कोहराम मच गया. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं 5 फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

सूरजपुर: गले में रॉड घुसाकर बेरहमी से की हत्या, 3 आरोपी हिरासत में, 5 फरार
सूरजपुर में गले में रॉड घुसाकर बेरहमी से हत्या
सूरजपुर:

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नरेशपुर गांव में बीती रात एक व्यक्ति की गले में रॉड घुसाकर निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. हत्या का कारण अवैध संबंध और पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है. 

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संवारा जाएगा सागर का राजघाट डैम


जानकारी के मुताबिक नरेशपुर गांव के सुखलाल की गांव के ही एक परिवार से रंजिश थी. जिसके चलते बुधवार की रात आपसी विवाद होने पर सुखलाल की गले में रॉड घुसाकर हत्या कर दी गई. इस मामले में मृतक सुखलाल की बेटी ने पैसे के लेनदेन को लेकर आठ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दी है. 

इंदौर: पूछताछ के लिए महिला पहुंची थाने तो कर दी बुरी तरह पिटाई, 2 पुलिसवालों के खिलाफ केस दर्ज


थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आठ आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं बाकि पांच फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. फिलहाल यह मामला पैसों के लेनदेन और अवैध संबंध से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh Ki Khabar, Chhattisgarh Latest News, Chhattisgarh Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com