कुरवाई: एक युवक को फर्जी पुलिस वाला बनकर युवती से शादी रचना महंगा पड़ गया. कुरवाई थाने के अंतर्गत ग्राम कोठा में रहने वाले एक युवक ने फर्जी पुलिस सिपाही बनकर एक युवती से शादी रचा ली. दो दिन बाद जब लड़की को पता चला तो लड़की ने फर्जी पुलिस वाले को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
कुरवाई ग्राम के कोठा में रहने वाला युवक रूप सिंह अहिरवार ने भोपाल की रहने वाली स्नातक पास लड़की से विवाह रचाया. युवक और युवती एक दूसरे से पहले से ही संपर्क में थे. रूप सिंह भोपाल में रहने वाली युवती को शादी से पहले अपने आपको रेलवे पुलिस का एक सिपाही बताता रहा. युवती ने भी पुलिस सिपाही के नाम पर उससे शादी कर ली. जब दो माह बाद युवती अपने सुसराल पहुंची तो उसे पता चला कि रूप सिंह केवल आठवीं तक पढ़ा है और रेलवे पुलिस में सिपाही भी नहीं है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
युवती ने खंगाले दस्तावेज
लोगों ने जब बताया रूप सिंह किसी भी सरकारी नौकरी में नही है, तो पत्नी ने अपने पति के दस्तावेज खंगालना शुरू कर दिया. दस्तावेज सही नहीं होने का पत्नी को शक हुआ. इसके बाद रूप सिंह की पत्नी ने भोपाल आरपीएफ पुलिस थाने में जाकर पता किया तो उसे जानकारी मिली कि इस नाम का कोई भी शख्स थाने में पदस्थ ही नहीं है.
पत्नी ने किया फर्जी पुलिस पति का पर्दाफाश
भोपाल निवासी युवती ने पुलिस थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अपराध की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम संभागीय स्तर पर बनाई गई और आरोपी रूप सिंह को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक जोड़ी पुलिस वर्दी, कैप, जूते तथा फर्जी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी बरामद की गई. आरोपी रूप सिंह को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
पड़ोसी भी समझते थे पुलिस वाला
आरोपी रूप सिंह अपने इलाके में पुलिस वर्दी में ही घूमता था. आसपास के लोग भी उसे महीनों से पुलिस वाला समझते थे. गांव के लोग भी रूप सिंह के पास अपनी शिकायत लेकर आते थे. लड़की को यकीन दिलाने के लिए रूप सिंह ने अपने सारे डॉक्यूमेंट्स फर्जी बनवा लिए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं