Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा में परंपरागत रूप से निकलने वाली बैजनाथ महादेव की शाही सवारी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा, हिंदू संगठनों और पुलिस प्रशासन के बीच तनातनी की खबरें हैं. हिंदू संगठनों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाया जिसे लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जवाब में कार्यकर्ताओं ने पथराव किया.मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है.
'तालिबान के पास चले जाओ, अफगानिस्तान में पेट्रोल सस्ता है' - पत्रकार से बोले बीजेपी नेता
आगर मालवा-परंपरागत रूप से निकलने वाली बैजनाथ महादेव की शाही सवारी निकालने को लेकर @BJYM पुलिस प्रशासन के बीच में तनातनी हिंदू संगठनों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाया भारी पुलिस बल तैनात,पुलिस का लाठीचार्ज @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/fONO2L1v5z
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) August 23, 2021
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दरअसल, 16 अगस्त को प्रशासन ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परंपरागत रूप से निकलने वाली बैजनाथ की शाही सवारी को शहर में निकाला था जिसके बाद हिंदू संगठनों ने विरोध करते हुए कहा था कि यह भक्तों की भावना के साथ खिलवाड़ हो रहा है. इसी के चलते 16 अगस्त को ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली और चक्काजाम कर विरोध किया. इन्होंने 23 अगस्त को दोबारा से शाही सवारी निकालने की मांग की जो आज इस उपद्रव के रूप में सामने आई. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मयंक राजपूत के अलावा हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता पुलिस की गिरफ्त में है, वहीं कांग्रेस के विधायक विपिन वानखेड़े भी नजरबंद बताए जा रहे हैं . सवारी दोबारा निकाले जाने को लेकर पिछले एक हफ्ते से प्रशासन पर हिंदू परिषद के अलावा भक्त मंडल द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था.
दबंगों ने कारोबारी को पीटा, जूता माथे पर लगाने और थूक चाटने को किया विवश, वीडियो वायरल
प्रस्तावित सवारी को रोकने के लिए सोमवार को सुबह से ही मंदिर परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, वहीं शहर के मुख्य चौराहे पर हिंदू संगठन के नेताओं के साथ-साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया. काफी मान मनोबल के बाद भी जब कार्यकर्ता जाम खोलने के लिए राजी नहीं हुए तो पुलिस ने बल प्रयोग का इस्तेमाल किया,जवाब में कार्यकर्ताओं ने पथराव किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं