Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले के नागौद में संतोष पांडे नाम के एक शख्स की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में दबंगों के हाथ में पाइप सरीखे डंडे हैं. वे वो पीड़ित को पीटने के बाद जूता सिर-माथे पर लगाने का हुक्म देते हैं और थूक चाटने के लिए मजबूर करते नजर आते हैं. इस मामले में आरोपी नागौद से विधानसभा का चुनाव लड़ चुका शशांक सिंह है. आरोपी पीड़ित को घर में घुसकर गोली मारने की भी धमकी दे रहा है. इस मामले में शिकायत करने पर पहले तो पुलिस ने इसे संज्ञेय माना ही नहीं. पुलिस अधीक्षक (SP) के दखल देने पर मामला दर्ज हुआ है और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई .
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जानकारी के अनुसार, वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है. आरोपी शशांक बघेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने वाले संतोष पांडे की सिर्फ इसलिये पिटाई की क्योंकि वो उनके परिचित की दुकान से सामान खरीदने को तैयार नहीं था.
'टच वाले मोबाइल नहीं है, करें क्या ', कोरोनाकाल में ऑनलाइन टीचिंग ने गरीब बच्चों को किया 'ऑफलाइन'
पुलिस अधीक्षक सतना ने बताया कि आरोपी शशांक बघेल और उसके तीन साथियों के खिलाफ थाना नागोद में धारा 365 ,386,341,294,323,500,506 ,34 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. उन पर दस-दस हजार रुपये का नगद इनाम भी घोषित किया गया था. देर रात मामले के मुख्य आरोपी शशांक सिंह बघेल एवं उसके साथी विनय सिंह को सीधी जिले से पुलिस हिरासत में लिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं