Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बीजेपी नेता ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर सवाल पूछे जाने के बाद एक पत्रकार को 'तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान (Taliban-ruled Afghanistan)' जाने की बात कहकर विवाद को जन्म दे दिया है. MP में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कटनी जिलाध्यक्ष रामरतन पायल (Ramratan Payal) ने, ऐसे समय जब कोरोनावायरस की तीसरी लहर आने की आशंका है. रामरतन पायल ने पेट्रो उत्पादों की बढ़ती कीमतों को लेकर सवाल पूछने के लिए इस पत्रकार को आड़े हाथ लिया. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में पायल को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'तालिबान के पास चले जाओ. अफगानिस्तान में पेट्रोल ₹50/लिटर बेचा जा रहा है. जाओ और वहां पेट्रोल भरवाओ जहां ईंधन भरवाने के लिए कोई नहीं है. कम से कम यहां (भारत में) हम सुरक्षित तो हैं.'
ये कटनी @BJP4India के जिलाध्यक्ष रामरतन पायल हैं महंगाई के सवाल पर कह रहे हैं #अफ़ग़ानिस्तान चले जाओ वहां 50 रुपए है #पेट्रोल है, तीसरी लहर से डरे हैं ये और बात है कि मास्क नहीं लगाया है @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/qcXoaMVyyM
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) August 18, 2021
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
महाकाल मंदिर में दर्शन को पहुंचे BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय, पुजारियों को रोका गया तो हुआ हंगामा
बीजेपी नेता रामरतन पायल समर्थकों से घिरे नजर आ रहे हैं, इन सभी ने मास्क नहीं पहन रखा है. उन्होंने बातचीत के दौरान लोगों के कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने को लेकर भी 'लेक्चर' दिया. उनहोंने इस पत्रकार से कहा, 'आप प्रतिष्ठित जर्नलिस्ट हैं. क्या आपने महसूस किया कि देश में किस तरह के हालत हैं? नरेंद्र मोदी जी किस तरह हालात को संभाल रहे हैं. वे अभी भी 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहे हैं.' उन्होंने यह टिप्पणी बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान की.
दबंगों ने कारोबारी को पीटा, जूता माथे पर लगाने और थूक चाटने को किया विवश, वीडियो वायरल
पायल ऐसे पहले जैसा नहीं हैं जिन्होंने पार्टी के शासन की आलोचना करने वालों को अफगानिस्तान जाने की सलाह दी है. कुछ दिन पहले बिहार के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा था कि जो भारत में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं वे 'युद्धग्रस्त देश पाकिस्तान' जा सकते हैं. ठाकुर ने कहा था, 'जिन लोगों को भारत में डर लगता है, वो अफगानिस्तान चले जाएं. वहां पेट्रोल-डीजल भी सस्ता है.' ठाकुर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि अफगानिस्तान के हालात से भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन जिन लोगों को भारत में डर लग रहा है, वो अफगानिस्तान चले जाएं.' उन्होंने कहा कि वहां जाकर उन्हें भारत की खूबियों के बारे में पता चलेगा. जंगल में भी कानून होता है लेकिन वहां (अफगानिस्तान) किस तरह का कानून हो गया है. जहां न तो महिलाओं को अधिकार है, लोगों के बीच अफरातफरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं