विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2018

जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकी पकड़े गए सब संघ के कार्यकर्ता : दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह पहले भी संघ पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा चुके हैं.

जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकी पकड़े गए सब संघ के कार्यकर्ता : दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इस समय एकता यात्रा पर हैं.
  • आरएसएस को आतंक और नफरत फैलाने वाला संगठन कहा
  • एकता यात्रा कर रहे दिग्विजय सिंह
  • ये विचारधारा नफरत फैलाती है : दिग्विजय सिंह
भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह  ने आरएसएस को आतंक और नफरत फैलाने वाला संगठन कहा है. मध्यप्रदेश में एकता यात्रा कर रहे दिग्विजय सिंह ने झबुआ में कहा कि जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकी पकड़े गए सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं. नाथूराम गोडसे जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी वो भी संघ का हिस्सा रहा था. ये विचारधारा नफरत फैलाती है, नफरत से हिंसा होती है जो आतंकवाद पैदा करती है. दिग्विजय सिंह पहले भी संघ पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा चुके हैं.

मैंने 'हिंदू आतंकवाद' नहीं हमेशा 'संघी आतंकवाद' शब्द का इस्तेमाल किया है : दिग्विजय सिंह

अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने 'हिंदू आतंकवादी' शब्द इस्तेमाल करने पर सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि कभी 'हिंदू आतंकवादी' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, हां 'संघी आतंकवादी' की बात कही थी.  पत्रकारों से बातचीत करते हुये मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'आपके पास गलत सूचना है कि दिग्विजय सिंह ने हिंदू आतंकवाद की बात कही है. मैंने हमेशा संघी आतंकवाद की बात की है.'  उन्होंने आगे कहा, 'कोई भी आतंकवादी घटना धर्म के आधार पर तय नहीं की जा सकती है. कोई भी धर्म आतंकवाद को समर्थन नहीं करता है.'

मिशन 2019 : MP चुनाव पर बोले दिग्विजय, कांग्रेस के पास सुनहरा मौका​
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digvijay Singh On RSS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com