भाजपा पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता अजीत पवार ने रविवार को कहा कि राजनीतिक विरोधी औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के मुद्दे पर सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी में दरार पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने यहां सवादादताओं से यह भी कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के तीनों घटक-शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर इस मुद्दे पर निर्णय लेंगे.
औरंगाबाद का नाम बदलने पर अपना रुख स्पष्ट करे शिवसेना: भाजपा नेता
जब उनसे महाराष्ट्र में कुछ नेताओं के विरूद्ध प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गयी कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना के रूप में नहीं की जानी चाहिए और यह ‘बिना राजनीतिक दखल' की होनी चाहिए. उपमुख्यमंत्री ने कहा, “विरोधक' औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के मुद्दे पर सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी में दरार पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन तीनों पार्टियां मिल-बैठकर इस मुद्दे पर निर्णय लेंगी.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं