राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और सांसद पार्थ पवार इन दिनों पार्टी के भीतर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई स्थित शरद पवार के आवास 'सिल्वर ओक' जाकर वरिष्ठ नेता से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद पार्थ पवार ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. शुक्रवार रात हुई बैठक के बाद उन्होंने एक बार फिर संगठन से जुड़े नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा की. उनकी लगातार बैठकों को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
बंद कमरे में तीन घंटे चली चर्चा
जानकारी के मुताबिक पार्थ पवार और शरद पवार के बीच बंद कमरे में करीब तीन घंटे तक बातचीत हुई. बताया जा रहा है कि इस दौरान राज्य और केंद्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई. हालांकि बैठक में क्या फैसला हुआ या किन मुद्दों पर सहमति बनी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी की बैठक में संगठनात्मक मामलों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी कुछ बैठकें आयोजित की गई थीं ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके.
सुनील तटकरे ने यह भी कहा कि सुनेत्रा पवार के पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर सवाल उठाने वाले सच्चिदानंद सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जिसने नोटिस भेजकर चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है, उसके खिलाफ पार्टी उचित कानूनी कदम उठाएगी.
प्रशांत किशोर नहीं रहे मौजूद
दिलचस्प बात यह रही कि इस महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे. उनकी अनुपस्थिति भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. शरद पवार से मुलाकात के बाद पार्थ पवार की बढ़ी सक्रियता और लगातार हो रही बैठकों ने एनसीपी के भीतर भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर अटकलों को और तेज कर दिया है.
यह भी पढ़ें- पार्थ पवार की शरद पवार से तीन घंटे की मुलाकात, फिर तेज हुई NCP के दोनों गुटों के साथ आने की चर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं