विज्ञापन

मराठी टेस्ट की वजह से मुंबई में ऑटो-टैक्सी की कमी? 2500 ड्राइवरों को नोटिस, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

महाराष्ट्र में 2500 से ज्यादा ऑटो और टैक्सी चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं. मुंबई में मराठी भाषा प्रवीणता नियम को लेकर ऑटो और टैक्सी चालकों के बीच असंतोष बढ़ता दिख रहा है.

मराठी टेस्ट की वजह से मुंबई में ऑटो-टैक्सी की कमी? 2500 ड्राइवरों को नोटिस, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
मराठी भाषा को लेकर टैक्सी ड्राइवरों की जांच की जा रही है. (Photo: IANS)
  • ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का आदेश- यात्री वाहन चालकों को मराठी आना जरूरी.
  • मुंबई में स्टेशन और मॉल वाले रूट से बच रहे ड्राइवर. WhatsApp ग्रुप में अलर्ट मैसेज वायरल.
  • 4 दिन में 2500 से ज्यादा चालकों को नोटिस भेजा गया है.

महाराष्ट्र में पिछले दिनों कहा गया कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट उन ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, ओला और उबर ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगा, जो मराठी नहीं बोल सकते. संशोधित मोटर वाहन नियमों के तहत, यात्री वाहनों के ड्राइवरों को मराठी की व्यावहारिक जानकारी होनी चाहिए. हर ड्राइवर की मराठी बोलने की क्षमता की जांच सीधे बातचीत के जरिए की जाएगी. आदेश में कहा गया कि पूरी जांच प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी. मुंबई में मराठी भाषा प्रवीणता नियम को लेकर ऑटो और टैक्सी चालकों के बीच असंतोष बढ़ता दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई ड्राइवर रेलवे स्टेशनों, मॉल और अन्य प्रमुख इलाकों में जाने से बच रहे हैं, जिससे आरटीओ की जांच से दूर रह सकें.

टैक्सी ड्राइवरों की मराठी भाषा की जांच हो रही है.

टैक्सी ड्राइवरों की मराठी भाषा की जांच हो रही है.
Photo Credit: IANS

WhatsApp ग्रुपों में अलर्ट मैसेज!

ड्राइवरों से जुड़े WhatsApp ग्रुपों में RTO निरीक्षण को लेकर लगातार मैसेज शेयर किए जा रहे हैं. इन संदेशों में जांच वाले क्षेत्रों से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: मराठी भाषा विवाद ने मराठी की ही जान ले ली... महाराष्ट्र में आखिर ये हो क्या रहा है?

कुछ ड्राइवरों ने बंद किया काम...

मुंबई में रहने वाले कई ड्राइवरों ने अस्थायी रूप से अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं, जबकि कुछ का दावा है कि उन्होंने अपने वाहन मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) से बाहर भेज दिए हैं. यूनियन का कहना है कि इससे शहर के कुछ हिस्सों में ऑटो और टैक्सियों की उपलब्धता प्रभावित हुई है.

हाईकोर्ट जाने की तैयारी

नोटिस प्राप्त करने वाले ड्राइवरों का एक ग्रुप अब बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी कर रहा है. वे इस कार्रवाई को चुनौती देना चाहते हैं. यूनियन के मुताबिक, पिछले चार दिनों में पूरे महाराष्ट्र में 2500 से ज्यादा ऑटो और टैक्सी चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिसके बाद यह मुद्दा और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

ये भी पढ़ें: नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से अफरा-तफरी, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती, इलाके में प्रवेश प्रतिबंधित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Mumbai, Marathi, Auto Driver, Mumbai Taxi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com