विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2018

मुंबई के लोगों के लिए अच्छी खबर, मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट वापस लिया

मुंबई में शनिवार को भारी बारिश के बाद आज यहां मॉनसून कमजोर होने की खबर है. मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का जारी अलर्ट वापस ले लिया है.

मुंबई के लोगों के लिए अच्छी खबर, मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट वापस लिया
फाइल फोटो
  • मुंबई में मॉनसून हुआ कमजोर
  • मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट वापस लिया
  • शनिवार को मुंबई में हुई थी जमकर बारिश
मुंबई: मुंबई में शनिवार को भारी बारिश के बाद आज यहां मॉनसून कमजोर होने की खबर है. मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का जारी अलर्ट वापस ले लिया है. मौसम विभाग ने मुंबई में 12 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई थी और इस संबंध में अलर्ट जारी किया था. मॉनसून के कमजोर होने के संबंध में मुंबई में मौसम विभाग के डायरेक्‍टर अजय कुमार पी ने कहा, 'मुंबई में मानसून कमजोर हुआ, मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का जारी अलर्ट वापस लिया. अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र न बनने से मॉनसून कमजोर हुआ है, लेकिन दक्षिण कोंकण और गोवा के लिए अलर्ट अब भी जारी है.’

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मॉनसून ने दी दस्तक, मुंबई में अभी भी भारी बारिश की चेतावनी, 10 बड़ी बातें

महाराष्ट्र में मॉनसून के दस्तक देते ही बीते शनिवार को मुंबई में बारिश ने अपना कहर दिखाया. मुंबई में शनिवार की बारिश की वजह से उत्पन्न घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी थी. मुंबई में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे शहर में चारों ओर जल जमाव की स्थिति बनी हुई है. लेकिन अब यहां मॉनसून के कमजोर होने से बारिश होने की संभावना अभी नहीं है. शनिवार को यहां मुसलाधार बारिश की वजह से रेल एवं हवाई यातायात में भी काफी बाधा पहुंच. भारी बारिश को देखते हुए बीएमसी ने अपने सीनियर अधिकारियों की वीकेंड छुट्टी भी रद्द कर दी थी. 

VIDEO: मुंबई पहुंचा मॉनसून, भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त
शनिवार को भारी बारिश को देखते हुए कई विमानों के परिचालन में देरी हुई. बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के उत्तरी तटीय क्षेत्र में बुधवार से 12 जून तक तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था, वहीं, दूर-दराज क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Weak In Mumbai, Weather Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com