विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2018

महाराष्ट्र : लोगों से भरी बस नदी में गिरी, 9 महीने की बच्ची समेत 13 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई. यह मिनी बस थी जिसमें 16 लोग सवार थे. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस के मुताबिक बस में तीन परिवार थे जो रत्नागिरी में गणपतिपुले मंदिर के दर्शन से लौट रहे थे. मृतकों में 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल है.

महाराष्ट्र : लोगों से भरी बस नदी में गिरी, 9 महीने की बच्ची समेत 13 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बस नदी में गिरी
  • महाराष्ट्र के कोल्हापुर में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई.
  • मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे तीन परिवार
  • रात को 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ हादसा
कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई. यह मिनी बस थी जिसमें 16 लोग सवार थे. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं.  यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस के मुताबिक बस में तीन परिवार थे जो रत्नागिरी में गणपतिपुले मंदिर के दर्शन से लौट रहे थे. मृतकों में 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल है.

राजस्थान में निजी बस के नदी में गिरने से सात महिलाओं सहित 33 लोगों की मौत

रात 11 बजकर 45 मिनट पर शिवाजी ब्रिज पर हुए इस हादसे की वजह ड्राइवर के हाथ से नियंत्रण छूट जाना बताया जा रहा है. गाड़ी पुणे की ओर जा रही थी. कोल्हापुर में एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

VIDEO -  राजस्थान : नदी में गिरी बस, 26 की मौत


आसपास से गुजरने वाले लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को पहुंचाई जिसके बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं. इसके बाद राहत व बचाव कार्य चलाया गया.

इनपुट- एएनआई
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Kolhapur, Bus Fell Into River
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com