विज्ञापन

Actor Swindled: साइबर ठगी के शिकार हुए नामी अभिनेता, भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी बन लगाया चूना

Prey In Cyber Fraud: साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए अंधेरी वेस्ट के अंबोली में रहने वाले एक्टर को बीते 27 अप्रैल को साइबर ठगों का कॉल आया. ठगों ने अभिनेता से चालू फोन रखने को कहा. खुद को भारतीय स्टेट बैंक पीथमपुर शाखा का कर्मचारी बताते हुए ठग ने एक्टर से उनका नाम, पता और पेशे के बारे में पूछा और अभिनेता ने सारी जानकारी ठग के हवाले कर दिया.

Actor Swindled: साइबर ठगी के शिकार हुए नामी अभिनेता, भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी बन लगाया चूना
BOLLYWOOD ACTOR FALL PREY IN A CYBER ​​FRAUD

Cyber Fraud With Bollywood Actor: मायानगरी मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता भी साइबर ठगों के शिकार हो रहे हैं. ताजा मामला नामी अभिनेता राहुल सिंह तोमर से जुड़ा है, जिन्हें एसबीआई बैंक का कर्मचारी बनकर साइबर ठगों ने चूना लगाया. अभिनेता के पास अंधरी इलाके से साइबर ठगों का फोन आया और अभिनेता ने बिना पड़ताल किए अपनी निजी जानकारी दे दी, जिसके चलते वो आसानी से साइबर ठगी के शिकार हो गए. 

साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए अंधेरी वेस्ट के अंबोली में रहने वाले एक्टर को बीते 27 अप्रैल को साइबर ठगों का कॉल आया. ठगों ने अभिनेता से चालू फोन रखने को कहा. खुद को भारतीय स्टेट बैंक पीथमपुर शाखा का कर्मचारी बताते हुए ठग ने एक्टर से उनका नाम, पता और पेशे के बारे में पूछा और अभिनेता ने सारी जानकारी ठग के हवाले कर दिया.

ये भी पढ़ें-Census 2027: जनगणना ड्यूटी से बचने के लिए रिसीव हुए 500 बहाने, प्रशासन ने कहा, 'छुट्टी लिया तो माना जाएगा 'ब्रेक इन सर्विस'

बिना पड़ताल किए एक्टर ने अज्ञात कॉलर को साझा कर दी निजी जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक बिना पड़ताल किए एक कॉलर को निजी जानकारी साझा करने का खामियाजा अभिनेता को तब पता चला, जब उसके मोबाइल पर 85 हजार रुपए की निकासी का पहला मैसेज आया. अभिनेता का माथा एकमुश्त 85 हजार रुपए खाते से निकाले जाने का मैसेज देख ठनका, जो किसी 'डोंगरी सुप्रिया' नाम के खाते में ट्रांसफर किया गया था. अभिनेता को समझते देर नहीं लगी कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है. 

ऑनलाइन धोखाधड़ी का एहसास होते ही एक्टर ने खाता ब्लॉक कराया वरना

ऑनलाइन धोखाधड़ी का एहसास होते ही एक्टर ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर अपना खाता ब्लॉक कराया. अभिनेता ने मामले की शिकायत साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी दर्ज कराई. जांच में पता चला कि एक्टर के  गूगल पे ऐप के माध्यम से एक यूपीआई आईडी का उपयोग कर यह लेन-देन किया गया था.

ये भी पढ़ें-खुलेगा मुंबई के डोकाडिया परिवार की मौत का रहस्य! फेमिली डॉक्टर खोलेगा राज? रात तरबूज खाकर सोया था पूरा परिवार

Latest and Breaking News on NDTV

पूरा अकाउंट खाली करने वाले थे ठग, लेकिन एक्टर की समझदारी ने बचाया

अभिनेता की समझदारी रंग लाई वरना ठग उनका पूरा अकाउंट खाली करने की जुगत में थे. ठगों ने एक बार 12 हजार, फिर एक बार 10 हजार और आखिर में 9,999 रुपए के लेन-देन की कोशिश की, लेकिन समय पर खाता ब्लॉक होने के कारण साइबर ठग सफल नहीं हो सके. मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढें-10 साल तक किया यौन उत्पीड़न, फिर बुर्का पहनने के लिए बनाने लगे दवाब, पीड़िता की शिकायत पर धरे गए 4 आरोपी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com