विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2018

बारिश के कारण महाराष्ट्र विधानसभा की बिजली गुल, बीजेपी-शिवसेना आमने-सामने, कार्यवाही स्थगित

देश भर में अभी लगातार बारिश का असर देखने को मिल रहा है. मगर महाराष्ट्र में बारिश के असर का जो नजारा देखने को मिला है, वह काफी हैरान करने वाला है.

बारिश के कारण महाराष्ट्र विधानसभा की बिजली गुल, बीजेपी-शिवसेना आमने-सामने, कार्यवाही स्थगित
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: देश भर में अभी लगातार बारिश का असर देखने को मिल रहा है. मगर महाराष्ट्र में बारिश के असर का जो नजारा देखने को मिला है, वह काफी हैरान करने वाला है. महाराष्ट्र के विदर्भ में लगातार हो रही बारिश का असर नागपुर में दिख रहा है. आधे शहर में घुटनों तक पानी भर गया है. यही नहीं पॉवर स्टेशन में पानी भर जाने के कारण विधानभवन की बिजली चली गई, जिसके बाद आज विधानसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई. 

दिल्ली, यूपी, बिहार और जम्मू-कश्मीर सहित 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, NDRF की 89 टीमें हाई अलर्ट पर

नागपुर में गुरुवार की रात से भारी बारिश हो रही है. इससे कई इलाकों में पानी भर गया है. विधान भवन को बिजली आपूर्ति करने वाले स्विचिंग केंद्र में भी पानी भरने की वजह से सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई. सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे ने घोषणा की कि स्विचिंग केंद्र के बंद होने की वजह से बिजली बंद की जानी है. सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने फौरन सरकार की आलोचना की.

जम्मू-कश्मीर: खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन भी स्थगित

शिवसेना नेता सुनील प्रभु ने संवाददाताओं से कहा कि अगर यह मुंबई में हुआ होता तो शिवसेना के कब्जे वाली मुंबई नगर निकाय की आलोचना हो रही होती. हर कोई बृहमुंबई महानगरपालिक (बीएमसी) के खिलाफ जांच की मांग कर रहे होते. उन्होंने कहा , ‘नागपुर दूसरी राजधानी है और महत्वपूर्ण शहर है. नागपुर निगर निगम भाजपा चलाती है. विधानसभा सत्र की कार्यवाही बारिश की वजह से बाधित नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए इसे बुनियादी आधारभूत ढांचा मुहैया कराना चाहिए था.’   

बारिश की वजह से एग्‍जाम नहीं दे पाए मुंबई यूनिवर्सिटी के स्‍टूडेंट, अब फिर से मिलेगा मौका

र्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि बारिश ने विधानसभा की कार्यवाही को इस तरह से प्रभावित किया है. यह शायद जलनिकासी प्रणाली की साफ - सफाई नहीं किए जाने के कारण हुआ है. 

विधानसभा में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस इतिहास का काला दिन बताया. लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों पर भरा हुआ पानी निकल नहीं पा रहा है. सड़कों पर खड़ी कारें, बस और ट्रक सब पानी में डूब गई हैं. बता दें कि मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों के लिए पहले से ही बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com