विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

मुंबई में जीएसटी का असर - घरेलू पीएनजी, सीएनजी हुईं महंगी

वहीं सीएनजी का दाम 0.32 प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है, बढ़े दाम तत्काल प्रभाव से दो-तीन अगस्त मध्यरात्रि से लागू हो गए. 

मुंबई में जीएसटी का असर - घरेलू पीएनजी, सीएनजी हुईं महंगी
मुंबई: पूरे देश में जीएसटी लागू हो चुका है. अब धीरे धीरे इसका असर अलग अलग राज्यों और वस्तुओं पर देखने को मिल रहा है. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लागू होने के बाद इसके प्रभाव में आकर महानगर गैस लिमिटेड ने गुरुवार को वाहन मालिकों के लिए तत्काल प्रभाव से पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) और कॉम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) के दाम बढ़ा दिए हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जहां एक ओर पीएनजी का दाम 0.19 रुपये प्रति इकाई बढ़ाया गया है, वहीं सीएनजी का दाम 0.32 प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है, बढ़े दाम तत्काल प्रभाव से दो-तीन अगस्त मध्यरात्रि से लागू हो गए. 

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि घरेलू पीएनजी के संशोधित खुदरा बिक्री मूल्य के स्लैब एक में प्रति इकाई 24.42 रुपये से 26.61 प्रति इकाई की वृद्धि हुई है. 

यह भी पढ़ें : फिर महंगाई की मार, दिल्ली में सीएनजी के दाम 1.11 रुपये प्रति किलो बढ़े

इसी तरह वाहन मालिकों लिए सीएनजी की खुदरा बिक्री का दाम 40.82 प्रति किलोग्राम से 41.14 प्रति किलोग्राम हो गया है. घरेलू पीएनजी ग्राहकों के लिए स्लैब-2 में तत्काल प्रभाव से 0.19 रुपये प्रति इकाई की वृद्धि हुई है.
VIDEO : CNG पर टू व्हीलर

जीएसटी के कार्यान्वयन के बाद स्थानीय निकाय और चुंगी के उन्मूलन के बाद मुंबई के बाहर के नगरपालिका इलाकों में पीएनजी और सीएनजी दोनों की बिक्री कीमतों को तर्कसंगत बनाया गया है और आपूर्ति क्षेत्रों में यह सामान्य रहेगा. 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com