विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2018

अब मुंबई के सेशन कोर्ट में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया है कि उनको सुबह से 7.50 मिनट पर उनको फोन पर सूचना मिली है. इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.

अब मुंबई के सेशन कोर्ट में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची
दमकल विभाग आग बुझाने की कर रहा है कोशिश
  • दक्षिणी मुंबई के सेशन कोर्ट की घटना
  • मौके पर मौजूद हैं दमकल की गाड़ियां
  • लगातार हो रही हैं आग लगने की घटनाएं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: अब दक्षिणीम मुंबई  के एक सेशन कोर्ट में आग लग गई है. मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट की इमारत की तीसरी मंजिल में आग लगी है. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया है कि उनको सुबह से 7.50 मिनट पर उनको फोन पर सूचना मिली है. इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.

बेंगलुरु : बार में लगी आग से अंदर सो रहे 5 कर्मचारियों की मौत

मुंबई में पिछले एक साल में यह हुए है बड़े हादसे
4 जनवरी : मुंबई के मरोल इलाके में एक इमारत में लगी आग में 4 लोगों की मौत.
29 दिसंबर : गुरुवार रात को यह घटना कमला मिल्स मिल्स कंपाउंड में हुई है. जिसमें 15 लोगों की मौत हुई है. 
25 दिसंबर : दक्षिणी मुंबई के वाल्केश्वर इलाके में एक 32 मंजिला इमारत में आग लगी.
17 सितंबर : नवीं मुंबई में तुर्भी में एक इमारत में आग 
25 जुलाई : घाटकोपर की एक इमारत में आग लगने से 7 की मौत
11 जुलाई : मुकेश अंबानी के घर अंटालिया में भी आग लग चुकी है.
25 अप्रैल : मुंबई फोर्ट इलाके में बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में आग लगी.

वीडियो : मुंबई में स्टूडियो में भी लगी आग
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com