अन्ना हजारे (फाइल फोटो)
- अन्ना हजारे ने कहा पीएम मोदी को अहंकार हो गया है
- उन्होंने पहले से भी बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी
- पत्र का जवाब नहीं मिलने से नाराज हैं अन्ना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘प्रधानमंत्री पद का अहंकार’ है और यही कारण है कि मोदी उनके पत्रों का जवाब नहीं दे रहे हैं. हजारे कल महाराष्ट्र के सांगली की अटपादी तहसील में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: कार्यकर्ताओं से राजनीति में शामिल नहीं होने का हलफनामा लूंगा : अन्ना हजारे
उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी को 30 से ज्यादा पत्र लिख चुका हूं, लेकिन उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया. मोदी को प्रधानमंत्री पद का अहंकार है और यही वजह है कि वह मेरे पत्रों का जवाब नहीं देते हैं.’’ हजारे ने पहले कहा था कि वह 23 मार्च से आंदोलन के अगले चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं.
VIDEO: किसानों के मुद्दे पर अन्ना हजारे अब मोदी सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन
हजारे ने कहा, ‘‘ इस बार ऐसा बड़ा आंदोलन होगा जो पहले कभी नहीं हुआ और यह सरकार के लिए चेतावनी होगी.’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं