विज्ञापन

तरबूज खाने के बाद पिता की मौत, बेटा ICU में भर्ती; पुलिस कर रही पीएम रिपोर्ट का इंतजार 

श्योपुर में तरबूज खाने के बाद पिता की मौत और बेटे की हालत गंभीर होने का मामला सामने आया है. दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां पिता ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि बेटा ICU में भर्ती है.

तरबूज खाने के बाद पिता की मौत, बेटा ICU में भर्ती; पुलिस कर रही पीएम रिपोर्ट का इंतजार 

Watermelon Death Case: श्योपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ठंडक के लिए खाया गया तरबूज ही एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हो गया. तरबूज खाने के कुछ ही देर बाद पिता और बेटे की तबीयत बिगड़ गई. इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

तरबूज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, श्योपुर शहर के रहने वाले इंदर परिहार और उनके बेटे विनोद ने सुबह शरीर की गर्मी और जलन को कम करने के लिए घर के फ्रिज में रखा तरबूज खाया. बताया जा रहा है कि तरबूज खाने के कुछ ही समय बाद दोनों को पेट में जलन, उलझन और कमजोरी महसूस होने लगी. अचानक हालत बिगड़ने पर परिवार वाले घबरा गए.

अस्पताल ले जाते वक्त हुई पिता की मौत

दोनों को तुरंत श्योपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इंदर परिहार को कोटा रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई और कोटा पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. इस खबर से परिवार में मातम छा गया.

बेटा ICU में, हालत नाजुक

वहीं बेटे विनोद का इलाज श्योपुर जिला अस्पताल में चल रहा है. उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है और उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद श्योपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक इंदर परिहार के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

इलाके में फैली चिंता

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भी डर और चिंता का माहौल है. गर्मी में लोग अक्सर ठंडक के लिए फल खाते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे साफ हो पाएगा कि आखिर इस पूरे मामले के पीछे असली वजह क्या थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Watermelon Death Case India, Sheopur Incident News, Food Poisoning Suspected Case, ICU Critical Patient News, Food Safety Incident India, Sheopur Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com