विज्ञापन

रात को खाया तरबूज, सुबह हुई मासूम की मौत; एक ही परिवार के 5 लोग अस्पताल में भर्ती

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक मासूम की मौत और एक ही परिवार के 5 लोग अस्पताल में भर्ती हो गए. तरबूज खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसमें उल्टी, दस्त और पेट दर्द के लक्षण सामने आए. डॉक्टरों ने इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया है.

रात को खाया तरबूज, सुबह हुई मासूम की मौत; एक ही परिवार के 5 लोग अस्पताल में भर्ती

Watermelon Death Incident: रात को खाया गया तरबूज सुबह एक परिवार के लिए दर्दनाक त्रासदी बन गया. ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक मासूम की मौत हो गई, जबकि उसी परिवार के पांच अन्य लोग अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहे हैं. इस घटना ने न सिर्फ परिवार को तोड़ दिया, बल्कि पूरे गांव में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.

तरबूज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, केंद्रपाड़ा जिले के पट्टामुंडई ब्लॉक के कुपुनी गांव में गुरुवार रात एक परिवार ने तरबूज खाया था. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यही फल उनकी तबीयत बिगाड़ देगा. सुबह होते ही परिवार के सदस्यों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी और कुछ ही देर में उल्टी और दस्त शुरू हो गए.

एक साथ 6 लोग पड़े बीमार

देखते ही देखते परिवार के कुल 6 लोग अचानक बीमार हो गए. हालत बिगड़ती देख सभी को तुरंत केंद्रपाड़ा जिला मुख्य अस्पताल ले जाया गया. वहां तीन मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें कटक रेफर कर दिया गया.

इलाज के दौरान परिवार के नाबालिग स्वाधीन सेनापति की मौत हो गई. इस खबर के बाद परिवार में मातम छा गया. एक रात में खुशहाल परिवार पर ऐसा दुख टूट पड़ा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. बाकी मरीजों का इलाज अभी जारी है.

परिवार ने बताई पूरी घटना

परिवार की सदस्य चारूलता सेनापति ने बताया कि रात को तरबूज खाने के बाद बच्चों की तबीयत सुबह ट्यूशन से लौटने पर बिगड़ी. उन्हें उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई. उन्होंने बताया कि परिवार के पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें कुछ केंद्रपाड़ा और कुछ कटक में इलाज करा रहे हैं.

डॉक्टरों ने क्या कहा?

केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल के डॉक्टर अंबिका प्रसाद नायक के अनुसार, भर्ती मरीजों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द के लक्षण हैं. उन्होंने शुरुआती जांच में इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया है. फिलहाल सभी मरीजों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तरबूज में किसी तरह का संक्रमण था या कोई और वजह इस फूड पॉइजनिंग का कारण बनी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha Food Poisoning Case, Watermelon Death Incident, Kendrapara Family Sick News, Food Poisoning Child Death India, Food Poisoning Symptoms India, Contaminated Fruit Health Risk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com