विज्ञापन

'सब ऑल इज वेल': दिल्ली बैठक से लौटे नरोत्तम मिश्रा एयरपोर्ट पर क्या बोले? 13 को दतिया में जुटेगा BJP का कुनबा

दतिया उपचुनाव में 13 जुलाई को सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी नामांकन भरेंगे. यह भाजपा शक्ति प्रदर्शन होगा. इससे पहले दिल्ली से लौटे नरोत्तम मिश्रा ने सब 'ऑल इज वेल' बताया है.

'सब ऑल इज वेल': दिल्ली बैठक से लौटे नरोत्तम मिश्रा एयरपोर्ट पर क्या बोले? 13 को दतिया में जुटेगा BJP का कुनबा
दतिया में 13 जुलाई को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, बड़े नेता जुटेंगे.

दिल्ली में बैठक कर लौटे मध्य प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का अंदाज पूरी तरह बदल गया है. भोपाल एयरपोर्ट पर NDTV से वन-टू-वन बातचीत में उन्होंने कहा, 'अब सब ऑल इज वेल है, पार्टी ने 30 साल विधायक और 15 साल मंत्री बनाया है. अब मुझे कोई लालसा नहीं है.' उन्‍होंने कहा- आशुतोष तिवारी को मैंने सहमति दी है, उनके नामांकन में भी शामिल होऊंगा और पूरे चुनाव में साथ रहूंगा. 

दरअसल, दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर 13 जुलाई (सोमवार) को भाजपा बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद दतिया पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल कराएंगे. इसके लिए सुबह 11 बजे का समय तय किया गया है. सुबह 11 बजे पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में आशुतोष दतिया कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. 

दोपहर एक बजे होगी सभा 

इसके बाद दोपहर 1 बजे किला चौक पर एक विशाल आमसभा होगी, जिसमें नरोत्तम मिश्रा समेत प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मौजूद रहेंगे. नरोत्तम म‍िश्रा का टिकट कटने पर हुए बवाल के बाद इस कार्यक्रम को भाजपा का  शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है, जिससे जनता के बीच यह संदेश जाए कि पार्टी में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है.  

दीपिका से सनी तक पर वार, जिसने गिराई सरकार-उसे अब टिकट से इनकार 

किसी ने मुलाकात नहीं हुई 

NDTV से बात करते हुए  नरोत्तम मिश्रा ने कहा- मैं दिल्ली बैठक में गया था, लेकिन किसी से मुलाकात नहीं हुई. पहले से बैठक तय थी, जिसमें शामिल हुआ. मुझे अब कोई लालसा नहीं, पार्टी कितना देगी जितना दिया बहुत दिया. 30 साल विधायक और 15 साल मंत्री रहा, इससे ज्यादा और क्या देगी. अब सब आज इज वेल है. 

आशुतोष और घनश्‍याम के बीच मुकाबला 

दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्‍याम सिंह के बीच मुकाबला है. कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद यहां चुनाव हो रहा है. यहां 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना की जाएगी. 

आशुतोष तिवारी कौन, जो दतिया में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर पड़े भारी; रखा रह गया नामांकन फॉर्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Datia By Election 2026, Narottam Mishra Datia, Ashutosh Tiwari BJP Candidate, CM Mohan Yadav Datia Visit, Mp Political News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com