विज्ञापन

MP में 33 लाख पेंशनरों के खातों में पहुंची राहत, CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए 200.71 करोड़ रुपये

Pension Yojana MP: सीएम डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में 33.45 लाख पेंशनरों के खातों में 200.71 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. जानिए किसे कितना लाभ मिला.

MP में 33 लाख पेंशनरों के खातों में पहुंची राहत, CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए 200.71 करोड़ रुपये
33 लाख पेंशनरों के चेहरे खिले, CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए 200.71 करोड़

Pension Scheme Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाखों लोगों के लिए 29 अप्रैल राहत और भरोसे का दिन बन गया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समग्र पेंशन योजना के तहत एक साथ 33 लाख से ज्यादा हितग्राहियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि ट्रांसफर की. सिंगल क्लिक से कुल 200 करोड़ 71 लाख रुपए पेंशन के रूप में लोगों तक पहुंचे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है. उन्होंने साफ कहा कि पेंशन सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि सरकार और जरूरतमंदों के बीच भरोसे का रिश्ता है. सरकार का प्रयास है कि समाज का कोई भी कमजोर वर्ग खुद को अकेला या असहाय महसूस न करे.

33 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को मिला लाभ

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत कुल 33 लाख 45 हजार 231 हितग्राहियों के खातों में पेंशन राशि डाली गई है. इसमें वृद्धजन, विधवा, परित्यक्ता, अविवाहित महिलाएं और दिव्यांगजन शामिल हैं. सभी को प्रतिमाह 600 रुपए की दर से भुगतान किया गया.

‘हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार'

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के गरीब, निराश्रित और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि यह पेंशन राशि केवल खर्च चलाने का जरिया नहीं, बल्कि सम्मान के साथ जीवन जीने का आधार भी देती है. सरकार का संकल्प है कि मदद समय पर और बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे.

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सामाजिक सुरक्षा को मजबूत कर रही है. पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से पेंशन का लाभ मिले, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है.

बजट में भी सामाजिक सुरक्षा पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2026‑27 के बजट में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 2,857 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. उनका कहना है कि इन योजनाओं से प्रदेश के लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है.

किस योजना में कितने लाभार्थी

अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना में 62 हजार 594, मानसिक रूप से अविकसित व बहु‑दिव्यांग योजना में 77 हजार 120 और समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 32 लाख 5 हजार 517 लोगों को पेंशन मिली. कुल मिलाकर 33 लाख 45 हजार से ज्यादा लोगों को इसका सीधा फायदा मिला.

यह भी पढ़ें : MP कांग्रेस का व्हिप MLA निर्मला सप्रे के लिए बन सकता है ‘हथियार'; आज हाईकोर्ट में हो सकता है उलटफेर

यह भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ में PM मोदी ने देखी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी; जानिए क्यों खास है ये वैदिक घड़ी

यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: शहरी गैस नीति से IPS आदेश तक; जानिए छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले

यह भी पढ़ें : बासमती और जैविक कपास को GI टैग कब! दिग्विजय सिंह ने पीयूष गोयल को लिखा पत्र; उठाया MP के किसानों का मुद्दा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com