विज्ञापन

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला, सामान लिए बिना ही किया 1.74 करोड़ का भुगतान; CMHO पर गिरी गाज

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग में 1.74 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है. सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पाया गया कि बिना सामग्री आपूर्ति के ही भुगतान कर दिया गया था.

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला, सामान लिए बिना ही किया 1.74 करोड़ का भुगतान; CMHO पर गिरी गाज
सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा.

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से स्वास्थ्य विभाग में बड़े वित्तीय घोटाले (Scam in Health Department) का मामला सामने आया है. करीब 1 करोड़ 74 लाख रुपये के इस कथित घोटाले में प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा को निलंबित कर दिया है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सीएमएचओ कार्यालय (CMHO) ने बिना किसी सामग्री की आपूर्ति के ही भुगतान कर दिया था. जानकारी के मुताबिक, 13 फर्जी बिलों के माध्यम से अलग-अलग फर्मों को यह राशि जारी की गई.

जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा

शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच कराई. 31 मार्च को जांच टीम ने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. जांच के दौरान पाया गया कि रजिस्टर में फर्जी एंट्री कर सामान प्राप्त दिखाया गया, जबकि वास्तविकता में कोई सामग्री प्राप्त नहीं हुई थी.

कई कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध

इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग में तैनात डीपीएम, स्टोर कीपर सहित अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। विभाग द्वारा इन सभी की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य पर भी कार्रवाई हो सकती है.

भोपाल अटैच किए गए सीएमएचओ

सरकार ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा को निलंबित कर भोपाल अटैच कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, यह घोटाला 10 करोड़ रुपये से अधिक का भी हो सकता है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे संभव हैं.

ये भी पढ़ें- MP Inspectors Transferred: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले, 64 इंस्पेक्टर इधर-उधर, यहां देखिए पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur Health Department, Jabalpur News, Jabalpur CMHO, Jabalpur Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com