Sonbhadra Suicide Case: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. कर्मा थाना क्षेत्र के बिसहार गांव में एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. 26 वर्षीय प्रीति राजभर और उसके चार साल के बेटे आर्यन तथा आठ महीने के दूधमुंहे बच्चे अयांश के शव उनके घर के अलग‑अलग कमरों में फंदे से लटके मिले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते यह मामला आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज उत्पीड़न से जुड़ा बताया जा रहा है. NDTV के लिए राधा अश्विनी की रिपोर्ट.
बिसहार गांव में रूह कंपा देने वाली घटना
घटना सोनभद्र जिले के कर्मा थाना क्षेत्र के बिसहार गांव की है. यहां प्रीति राजभर ने अपने दोनों बच्चों के साथ आत्मघाती कदम उठाया. सुबह जब ससुराल के लोगों ने कमरों के दरवाजे खोले तो अलग‑अलग कमरों में तीनों के शव देखकर घर में कोहराम मच गया. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
अलग‑अलग कमरों में मिले शव, मचा हड़कंप
पुलिस के अनुसार प्रीति राजभर का शव एक कमरे में, जबकि चार वर्षीय आर्यन और आठ माह के अयांश के शव दूसरे कमरे में पाए गए. प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
मायके पक्ष ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही प्रीति के मायके वाले मौके पर पहुंचे. उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाया. मायके पक्ष के अनुसार प्रीति की शादी पांच वर्ष पूर्व राजगढ़ थाना क्षेत्र के चित विश्राम निवासी राजन राजभर से हुई थी. शादी के बाद से ही कभी टीवी, कभी फ्रिज खराब होने के बहाने और कभी सोने की सिकड़ी की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता था.
भैंस की मांग को लेकर बढ़ा विवाद
प्रीति के पिता रामकुंवर राजभर ने बताया कि करीब 15 दिन पहले दहेज में भैंस की मांग की गई थी. इस मांग को लेकर प्रीति के साथ मारपीट भी की गई. उन्होंने किसी तरह हालात संभालते हुए भैंस देने का वादा किया था. परिजनों के अनुसार घटना से एक दिन पहले पति‑पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद यह घटना सामने आई.
शराब की लत और घरेलू झगड़े का आरोप
मायके वालों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रीति का पति शराब का आदी था, जिसको लेकर अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे. लगातार प्रताड़ना और मानसिक दबाव के चलते प्रीति अवसाद में रहती थी.
पुलिस जांच में जुटी, पूरे गांव में मातम
घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दहेज प्रताड़ना का मामला पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. तीन जिंदगियों के खत्म होने की इस घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 34 लोगों से करोड़ों की वसूली, रायपुर में शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : ‘नशे में PhD की', ‘लोधी‑मोदी जोड़ो यात्रा' का ऐलान; BJP MLA प्रीतम लोधी ने किसके लिए मांगा CM पद और भारत रत्न
यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: MP के विकास के लिए 38 हजार 555 करोड़ रुपये स्वीकृत; व्यापारी और किसानों को CM की सौगात
यह भी पढ़ें : MP के इथेनॉल प्लांट में बड़ा हादसा, नरसिंहपुर की शुगर मिल में डीडीएस टैंक गिरने से दो मजदूरों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं