Amravati Sex Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती के परतवाड़ा नगर में सामने आए यौन शोषण और वीडियो स्कैंडल मामले में सामने आई 8 पीड़िताओं में से एक ने सोमवार को खुदकुशी की कोशिश की है. युवती वझ्झर डैम पर खुदकुशी करने के इरादे से पहुंची थी, लेकिन राजस्व विभाग ने अधिकारियों ने उसे बचा लिया है. उधर, पुलिस के हत्थे मुख्य आरोपी अयान के साथी उजेर खान को चढ़ गया है. उजेर को 16 वर्षीय लड़की का पीछा करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें-ये भी पढ़ें-Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी
परतवाड़ा यौन शोषण मामले में अब तक सामने आईं कुल आठ पीड़िताएं
गौरतलब है परतवाड़ा यौन शोषण मामले में अब तक कुल आठ पीड़ित युवतियां सामने आ चुकी है. बताया जाता है कि इन्हीं में से एक पीड़िता ने वझ्झर डैम पर खुदकुशी करने के इरादे से पहुंची थी, लेकिन सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंच गए. युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाने क्यों उठाया, पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस यह भी पता लगाएगी कि घटना का संबंध आयन मामले से तो नहीं है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बीजेपी नेता किरीट सोमैया पहुंचे परतवाड़ा, पुलिस निरीक्षक से विस्तार से ली जानकारी
अमरावती के परतवाड़ा यौन शोषण मामले में अब राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. सोमवार को बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने परतवाड़ा पहुंचकर मामले की समीक्षा की और परतवाड़ा पुलिस थाने पहुंच कर पुलिस अधिकारियों से मामले पर करीब 20 तक बातचीत की और केस की जांच कर रही SIT के प्रमुख शुभम कुमार और परतवाड़ा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुरेश म्हस्के से विस्तार से जानकारी ली.
ये भी पढ़ें-अमरावती सेक्स स्कैंडल: नागपुर से आकर 15 वर्षीय पीड़िता ने दर्ज कराया बयान, 5 दिन बाद दर्ज हुई पहली शिकायत
ये भी पढ़ें-लड़कियों से गंदी हरकत करता, फिर धर्म बदलने का डालता था दबाव; NGO की आड़ में अश्लील खेल खेलने वाला पकड़ा गया
15 वर्षीय किशोरी ने काउंसलिंग के बाद ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया FIR
नागपुर की रहने वाली 15 वर्षीय किशोनी ने काउंसलिंग के बाद ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की हिम्मत जुटाई और अपना बयान दर्ज कराया. लगभग 250 किलोमीटर का सफर तय कर परतवाड़ा पहुंची पीड़िता ने महिला पुलिस निरीक्षक और बाल कल्याण समिति की महिला अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराया, जिसके बाद मुख्य आरोपी अयान अहमद और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया.
महंगी थार, 4 आईफोन, नोटों के बंडल व रिवॉल्वर के साथ नजर आया मुख्य आरोपी
उल्लेखनीय है मामले में मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह महंगी थार गाड़ी, चार आईफोन, नोटों के बंडल और रिवॉल्वर के साथ अपनी रईसी और दबंगई का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है. 15 वर्षीय किशोरी के एफआईआर और बयान दर्ज कराने के बाद मामला अब कानूनी रूप से और अधिक मजबूत हो गया है. पुलिस का मानना है कि अब रैकेट का पूरी तरह पर्दाफाश हो सकेगा.
15 वर्षीय पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद
पुलिस अधीक्षक अमरावती ग्रामीण विशाल आनंद ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डिजिटल डेटा रिकवरी तेज कर दी है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं. इस मामले की 15 वर्षीय पीड़िता के आधिकारिक बयान से जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से अश्लील वीडियो और अन्य सबूतों को जुटाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-अमरावती स्कैंडल: आरोपी अयान का धूमधाम से मना बर्थडे, केक खिलाकर फंस गए पुलिसवाले, तीन सस्पेंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं