विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2016

गाजियाबाद में बच्ची ने की आत्महत्या, फीस नहीं भरी थी तो टीचरों ने घर पर किया था हंगामा

गाजियाबाद में बच्ची ने की आत्महत्या, फीस नहीं भरी थी तो टीचरों ने घर पर किया था हंगामा
  • फीस न भरने की वजह से हंगामा
  • टीचरों की महिलाओं ने की पिटाई
  • बयान के आधार पर गिरफ्तारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में एक बच्ची की आत्महत्या का मामला सामने आया है। सुसाइड की वजह बच्ची की फीस ना भरा जाना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बच्ची की स्कूल फीस न जमा हो पाने पर स्कूल की महिला टीचरों ने बच्ची के घर जमकर बवाल काटा और पिता को थप्पड़ भी मारा।

इससे परेशान लड़की ने अपने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी तीनों महिलाओं को थाने ले गई। घटना से नाराज महिलाओं ने टीचरों की थाने में जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने लड़की के बयान पर मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, UP, Ghaziabad, Girl Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com