विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2016

यूपी : 15 रुपये की उधारी को लेकर दुकानदार ने की दलित दंपति की कुल्‍हाड़ी मारकर हत्‍या

यूपी : 15 रुपये की उधारी को लेकर दुकानदार ने की दलित दंपति की कुल्‍हाड़ी मारकर हत्‍या
दलित दंपती पर कुल्‍हाड़ी से हमला किया गया।
  • आरोपी दुकानदार की मैनपुरी में है किराने की दुकान
  • दोनों पक्षों के बीच 15 रुपये के बकाया को लेकर हुई थी बहस
  • पति-पत्‍नी, दोनों की ही मौके पर हो गई मौत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के एक गांव में गुरुवार को दलित दंपती की कथित तौर पर एक दुकानदार ने कुल्‍हाड़ी मारकर हत्‍या कर दी। जानकारी के मुताबिक 15 रुपये की उधारी को लेकर हुई बहस के दौरान इस अपराध को अंजाम दिया गया। आरोपी अशोक मिश्रा मैनपुरी में किराने की दुकान चलाता है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दलित दंपती के दलित दंपती पर 15 रुपये बकाया थे। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे, जब दोनों किराना स्‍टोर पहुंचे तो दुकानदार ने इस बारे में बात की। दोनों पक्षों के बीच इसे लेकर बहस भी हुई। इस पर गुस्‍साए दुकानदार ने कुल्‍हाड़ी लेकर दंपती पर हमला कर दिया। पति-पत्‍नी, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्‍तर प्रदेश, दलित दंपती, 15 रुपये की उधारी, हत्‍या, Dalit Couple, Killed, UP, Argument Over Rs. 15
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com