विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2019

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- स्थिति जो भी हो, पटना साहेब संसदीय क्षेत्र मेरी पहली और आखिरी पसंद

पार्टी के सवाल पर बिहारी बाबू ने साफ कहा कुछ सोचने का वक्त आ गया, सही वक्त पर ही सही बातें करूंगा

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने साफ कर दिया है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में पटना साहेब सीट से ही लड़ेंगे.
  • शत्रुघ्न ने कहा- स्थिति चाहे जो हो मेरा चुनाव क्षेत्र पटना ही होगा
  • आने वाला समय बता देगा आंधी किसकी है और किस ओर है
  • सरकार के लोगों को एक सुर और एक भाषा में बात करनी चाहिए
पटना:

पटना साहेब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने साफ कर दिया है कि वे एक बार फिर पटना साहेब (Patna Saheb) से चुनाव  मैदान में होंगे. गुरुवार को बिहारी बाबू पटना में थे और पटना आगमन के बाद वे सीधे राबड़ी देवी से मिलने उनके घर पहुंचे. उसके बाद उन्होंने कहा कि जैसा मैंने कहा था पटना साहेब मेरी पहली पसंद  है, पटना साहेब मेरी दूसरी पसंद है और पटना साहेब मेरी आखिरी पसंद है.

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने कहा कि स्थिति चाहे जो भी हो लोकेशन वही रहेगी पटना, पटना, पटना. जहां तक पार्टी का सवाल है तो बिहारी बाबू ने साफ कहा कि ज़्यादा कुछ सोचने विचारने का वक्त आ गया है लेकिन सही वक्त पर ही सही बातें करूंगा.

लोकसभा चुनाव : बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की सीट पटना साहिब में होगा इस बार दिलचस्प मुकाबला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) द्वारा सभी 40 सीटें जीतने के दावे पर बिहारी बाबू ने कहा कि यह एक कहने की बात है, एक्सप्रेशन है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह (Amit Shah) तो हर विधानसभा चुनाव के पूर्व दो तिहाई बहुमत से जीत का दावा करते हैं लेकिन आप देखिए कि परिणाम क्या आता है. उनके अनुसार वह एक खयाली पुलाव हो सकता है हकीकत नहीं हो सकता है. आने वाला समय बता देगा आंधी किसकी है और किस ओर है.

VIDEO : सवालों के जवाब नहीं देंगे तो सुनना पड़ेगी कि चोर है चौकीदार

बिहारी बाबू ने साफ किया कि एयर स्ट्राइक (IAF Air Strike) पर उन्होंने कभी सबूत नहीं मांगा लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि सरकार के लोगों को एक सुर और एक भाषा में बात करनी चाहिए. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कह दिया कि बिना किसी आधार, सबूत या सच्चाई ढाई सौ लोग मारे गए. केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा 400 लोग मारे गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shatrughan Sinha, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com