विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

पीएम मोदी आज ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में रैलियां करेंगे. सुबह 11 बजे ओडिशा के सुंदरगढ़ में 1 बजे सोनेपुर में रैली करेंगे. 3 बजकर 45 मिनट पर छत्तीसगढ़ के बालोद में और शाम को 7 बजे महाराष्ट्र के नांदेड़ में रैली करेंगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष आज उत्तराखंड में तीन रैलियां करेंगे.. राहुल की पहली रैली सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में, दूसरी रैली डेढ़ बजे अल्मोड़ा में और तीसरी रैली साढ़े 3 बजे हरिद्वार में होगी. इससे पहले शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड के देहरादून में रैली की थी जिसमें उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधा था. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आज यूपी के फतेहपुर सीकरी में होंगी। इस दौरान वो कई नुक्कड़ सभाएं भी करेंगी. दूसरी ओर बीजेपी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनाव आयोग की ओर से नसीहत दी गई है कि वह प्रचार के दौरान सेना का इस्तेमाल करने से बचें. आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार के दौरान ग़ाज़ियाबद में एक रैली में भारतीय सेना के लिए मोदी जी की सेना शब्द का इस्तेमाल किया था. विपक्ष ने इसे सेना का अपमान और राजनीतिक इस्तेमाल बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की थी.
 

Lok Sabha Election Live Updates : 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rahul Gandhi News, PM Modi News Today, Lok Sabha Election 2019, Lok Sabha Polls 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com