घर के काम करते समय बार-बार पानी, साबुन और डिटर्जेंट के संपर्क में आने से हाथ रूखे और खुरदरे हो जाते हैं. कई बार उंगलियों के आसपास की त्वचा फटने लगती है और दरारों में दर्द या जलन भी होने लगती है. ऐसी परेशानी सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि किसी को भी हो सकती है. ऐसे में हाथों की देखभाल करना जरूरी है. हाथों को मुलायम बनाने के लिए महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बजाय सही मॉइस्चराइजर और कुछ आसान आदतें अपनाई जा सकती हैं. आइए जानते हैं फटे हाथों की देखभाल कैसे करें और किन घरेलू नुस्खों से बचना चाहिए.
हाथ धोने के बाद लगाएं मॉइस्चराइजर
जानकारी के अनुसार, बार-बार हाथ धोने से त्वचा की नमी कम हो सकती है. इसलिए हाथ धोने के बाद उन्हें हल्के से सुखाएं और तुरंत खुशबू रहित मॉइस्चराइजर लगाएं. ग्लिसरीन, पेट्रोलियम जेली या सेरामाइड वाले उत्पाद रूखी त्वचा को नमी देने में मदद कर सकते हैं. बर्तन धोने और कपड़े साफ करने में इस्तेमाल होने वाले साबुन और डिटर्जेंट त्वचा में रूखापन बढ़ा सकते हैं. ऐसे काम करते समय वाटरप्रूफ दस्ताने पहनें. अगर दस्तानों के अंदर पसीना आता है, तो बीच-बीच में उन्हें उतारकर हाथ सुखा लें.
फटे हाथों की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स
हाथ धोने के बाद लगाएं मॉइस्चराइजर: हाथ धोने के बाद त्वचा को तौलिए से हल्के से सुखाएं और थोड़ी नमी रहते ही मॉइस्चराइजर, वैसलीन या यूसेरिन जैसी क्रीम लगाएं. इससे त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है.
- रात में करें हाथों की खास देखभाल: सोने से पहले हाथों पर वैसलीन या गाढ़ी मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाएं. इसके बाद सूती दस्ताने पहन सकते हैं, ताकि त्वचा में नमी बनी रहे.
- बहुत गर्म पानी से बचें: हाथ धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें. सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से हाथ धोएं, क्योंकि ज्यादा गर्म पानी त्वचाा का रूखापन बढ़ा सकता है.
- सफाई करते समय पहनें दस्ताने: बर्तन धोने या घर की सफाई के दौरान साबुन और डिटर्जेंट के सीधे संपर्क से बचने के लिए वाटरप्रूफ दस्ताने पहनें. इससे त्वचा को जलन और रूखेपन से बचााने में मदद मिल सकती है.
- नारियल तेल का कर सकते हैं इस्तेमाल: रूखी त्वचा पर नारियल तेल लगाने से कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि, एलोवेरा जेल और शहद जैसे घरेलू उपााय हर किसी की त्वचा पर एक जैसा असर नहीं करते. गहरी दरारों या घावों पर इन्हें लगााने से बचें.

ये भी पढ़ें- घर में चाहिए खूबसूरत गुलाबी फूल? बस काटकर लगा लें इस पेड़ की टहनी, खिलखिलाकर आएंगे फूल
रात में हाथों की करें देखभाल
सोने से पहले हाथों पर पेट्रोलियम जेली या गाढ़ी मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाई जा सकती है. जरूरत हो तो ऊपर से सूती दस्ताने पहन लें. इससे त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खों में मोमबत्ती को घिसकर सरसों के तेल में मिलाने की सलाह दी जाती है. लेकिन इस मिश्रण से फटे हाथ ठीक होने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमााण नहीं हैं. मोमबत्ती में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ त्वचा के लिए उपयुक्त हों, यह भी जरूरी नहीं. इसलिए इसे हाथों पर लगााने से बचें, खासकर जब त्वचा में दरारें या घाव हों.
कब एक्सपर्ट को दिखाना चाहिए?
बता दें कि अगर हाथों में गहरी दरारें पड़ रही हैं, खून निकल रहा है, तेज खुजली या सूजन है अथवा मॉइस्चराइजर लगाने के बावजूद परेशानी बनी हुई है तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें. हाथों का लगातार फटनाा कभी-कभी एक्जिमा या कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस जैसी समस्या का संकेत भी हो सकताा है.
ये भी पढ़ें- प्लास्टर बैगवर्म क्या हैं? प्लास्टर बैगवर्म कीड़े मारने के लिए सबसे अच्छी दवा कौन सी है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं