विज्ञापन

ऑफिस-किटी पार्टी के लिए चाहिए गोल्ड ईयर रिंग्स? देखिए ये 5 फैंसी डिजाइन, आपके लिए रहेंगे बेस्ट

आज हम आपके लिए 5 ऐसे ट्रेंडी और फैंसी गोल्ड ईयररिंग्स लेकर आए हैं जो वर्कप्लेस से लेकर छोटी पार्टीज में परफेक्ट रहेंगे.

ऑफिस-किटी पार्टी के लिए चाहिए गोल्ड ईयर रिंग्स? देखिए ये 5 फैंसी डिजाइन, आपके लिए रहेंगे बेस्ट
सोने की ईयररिंग्स के 5 खूबसूरत डिजाइन
Photo Credit: NDTV

Earrings Gold Design: रोजाना ऑफिस जाना हो या सहेलियों के लिए किटी पार्टी, हर मौके पर हैवी ज्वेलरी पहनना आसान नहीं होता. आजकल महिलाएं ऐसी ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, जो क्लासी तो दिखे ही साथ में दिनभर पहनने में लाइटवेट और कंफर्टेबल भी हो. वहीं, गोल्ड की ज्वेलरी की बात करें, तो इन्हें सेफ रखना भी काफी जरूरी होता है. अगर आप भी रोजाना पहनने के लिए गोल्ड ईयररिंग्स तलाश रही हैं, तो येे खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. आज हम आपके लिए 5 ऐसे ट्रेंडी और फैंसी गोल्ड ईयररिंग्स लेकर आए हैं जो वर्कप्लेस से लेकर छोटी पार्टीज में परफेक्ट रहेंगे.

1. मिनिमल जियोमेट्रिक स्टड्स

Latest and Breaking News on NDTV

ऑफिस के फॉर्मल माहौल के लिए हेक्सागोन, ट्रायंगल या इंटरलॉकिंग सर्कल जैसे जियोमेट्रिक स्टड्स काफी अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. इन्हें आप आप फॉर्मल शर्ट, ब्लेजर या सिंपल कॉटन कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं. ये एक शार्प और प्रोफेशनल लुक देेते हैं.

2. डेलिकेट फ्लोरल ड्रॉप्स

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आपको फेमिनिन और ग्रेसफुल लुक पसंद है, तो फूलों की बारीक नक्काशी या हल्की जालीदार कारीगरी वाले छोटे ड्रॉप ईयररिंग्स चुन सकती हैं. ये पेस्टल साड़ियों, अनारकली सूट या ए-लाइन कुर्तियों के साथ काफी सुंदर लगते हैं और पार्टी में एक फ्रेश लुुक देते हैं.

3. मॉडर्न सूई-धागा ईयररिंग्स

Latest and Breaking News on NDTV

आजकल सूई-धागा को अब काफी स्लीक अंदाज में डिजाइन किया जा रहा है. ये कानों में बहुत लाइट रहते हैं और देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं. किटी पार्टी में हल्की जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी के साथ ये डिजाइन बेहद खूबसूरत लगता है. 

4. ट्विस्टेड और टेक्सचर्ड हूप्स

Latest and Breaking News on NDTV

क्लासिक हूप्स का ट्रेंड हमेशा एवरग्रीन रहता है. आजकल प्लेन गोल बाली की जगह ट्विस्टेड, मैट-फिनिश और ओवल-शेप हूप्स खूब पसंद किए जा रहे हैं. इन्हें आप वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं. दिन में ऑफिस और शाम को किटी पार्टी केे लिए ये सबसे सेफ और स्टाइलिश ऑप्शन हो सकते हैं.

5. डुअल-टोन मैट और ग्लॉसी स्टड्स 

Latest and Breaking News on NDTV

एक ही ईयररिंग में मैट और ग्लॉसी गोल्ड की फिनिशिंग इन दिनों काफी ट्रेंड में है. ये साइज में मीडियम होते हुए भी काफी रिच और मॉडर्न फील देते हैं. ये डिजाइन बिना ज्यादा चमकीला हुए एक क्लासी लग्जरी टच देता है, जो किटी पार्टी में काफी सुंदर लगेगा.

यह भी पढ़ें: वैक्सिंग, शेविंग या लेजर? ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानिए बाल हटाने का कौन सा तरीका रहेगा बेस्ट

यह भी पढ़ें: पीस लिली के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें पीस लिली को कितनी बार पानी देना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Earring, Gold Earring
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com